News Room Post

निजामुद्दीन जैसा एक और मामला आया सामने, महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक मस्जिद में छिपाए 10 विदेशी

नई दिल्ली। जिस तरीके से दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के मरकज में विदेश से आए लोगों जमा हुए और उनकी जानकारी प्रशासन को नहीं दी गई वैसा एक और मामला महाराष्ट्र से सामने आया है। महाराष्ट्र के अहमदनगर की एक मस्जिद में 10 विदेशियों के छिपाने की खबर है। इस मामले में अहमदनगर जिले की नेवासास पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इतना ही नहीं मरकज़ मस्जिद के ​ट्रस्टियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक नेवासा थाने में स्थित मस्जिद में विदेश से आए 10 लोग ठहरे थे। लेकिन मस्जिद प्रशासन ने इन लोगों के बार में जानकारी नहीं दी। मामला सामने आने के बाद जिले के नेवासा पुलिस थाने में दो लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक मस्जिद के ट्रस्टियों पर भी सेक्शन 188 के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने इन सभी 10 लोगों को हिरासत में लेकर सिविल अस्पताल में भर्ती किया है। पुलिस के मुताबिक सभी 10 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि दिल्ली के मरकज से उनका कोई संबंध था कि नहीं।

वहीं दिल्ली की बात करें दे दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज में शामिल होन के लिए एक से 15 मार्च के बीच तबलीग-ए-जमात के इज्तिमे में दो हजार से ज्यादा लोगों ने शिरकत की थी। इनमें कई देशों से शामिल होने के लिए लोग आए थे। शामिल हुए लोगों में कुछ के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। दिल्ली में तबलीगी जमात मरकज से जुड़े 24 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा 228 संदिग्ध मरीज भी दिल्ली के दो अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं, इनकी रिपोर्ट आनी बाकी है।

Exit mobile version