News Room Post

Jharkhand: अब झारखंड में हुई मणिपुर जैसी शर्मनाक वारदात, दलित महिला को निर्वस्त्र कर पेड़ से बांधा

Jharkhand: खबरों के अनुसार महिला को पहले पेड़ से बांधा गया और फिर उसकी पिटाई की गई। महिला को लात-घूंसे भी मारे। इतना ही नहीं उसके कपड़े भी फाड दिए। वहीं लोगों की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

rape

नई दिल्ली। मणिपुर में 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड निकाली गई थी। इसका वीडियो सामने के बाद पूरे देश में आक्रोश माहौल देखने को मिला। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की। वहीं मणिपुर के वायरल वीडियो पर पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर अन्य दलों के नेता और बॉलीवुड सितारों ने अपनी नाराजगी जताई थी। हालांकि मणिपुर की वारदात के बाद और राज्यों से भी इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। अब झारखंड से मणिपुर जैसी शर्मनाक वारदात सामने आई है। गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र में एक दलित महिला का चीरहरण किया गया है।

खबरों के अनुसार महिला को पहले पेड़ से बांधा गया और फिर उसकी पिटाई की गई। महिला को लात-घूंसे भी मारे। इतना ही नहीं उसके कपड़े भी फाड दिए। वहीं लोगों की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक पीड़िता ने पुलिस को उन आरोपियों के नाम भी बताए है जिन्होंने उसके साथ ये हैवानियत की है। पुलिस ने इसी आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। खबर है कि महिला का अफेयर गांव के दूसरे युवक संग था। जिसको लेकर दोनों परिवार विरोध भी किया। महिला को समझाने की कोशिश भी। लेकिन जब बात नहीं बनी तो गुरुवार को चार लोग महिला को अपने साथ किसी बहाने से जंगल ले गए और फिर इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया।

वहीं बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो ने पीड़ित महिला से मिलने सरिया अस्पताल पहुंचे और पीड़िता से मामले की जानकारी भी ली। उन्होंने झारखंड सरकार पर भी हमला बोला। पूर्व विधायक महतो ने कहा, घटना बेहद शर्मनाक वाली हैं। इस घटना में जो भी संलिप्त हैं उस पर जल्द कार्रवाई हो।

Exit mobile version