News Room Post

Nehru Vs Savarkar: अब यहां से हटी नेहरू की तस्वीर, वीर सावरकर ने ली जगह, लोगों ने इस तरह किया सपोर्ट

Nehru Vs Savarkar:

नई दिल्ली। कुछ समय पहले देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया गया। जिसका कांग्रेस ने जमकर विरोध किया था। ऐसा ही कुछ अब भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद की वेबसाइट पर भी हुआ। इस साइट से भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर हटा दी गई है। उनकी जगह वीर सावरकर की तस्वीर लगा दी गई है। सोशल मीडिया पर लोग इसका सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं, शिव सेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर इस पर आपत्ती जताई है। उनका कहना है कि ये भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद की असुरक्षा को दर्शाता है।

प्रियंका चतुर्वेदी ने अपनी पोस्ट पर लिखा- यदि आप स्वतंत्र भारत के निर्माण में दूसरों की भूमिका को कम करते हैं तो आप कभी भी बड़े नहीं दिख सकते। आजादी का अमृत महोत्सव तभी मनाया जा सकता है जब यह सभी की भूमिका को स्वीकार करे। भारत के पहले प्रधान मंत्री को हटाकर, ICHR अपनी क्षुद्रता और असुरक्षा को दर्शाता है।

Exit mobile version