News Room Post

सियासी जगत ने भी सुशांत के निधन पर जताया दुख, मोदी बोले- सुनकर स्तब्ध हूं

सुशांत सिंह की आत्महत्या से पूरा देश सदमे में हैं ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि सियासी जगत भी उनके निधन पर दुख व्यक्त कर रहा है। सुशांत ने मुंबई में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके नौकर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सुशांत सिंह के मौत की खबर को स्तब्ध करने वाला बताया। वहीं, रेलमंत्री पीयूष गोयल ने भी ट्वीट कर अपना शोक व्यक्त किया।

नई दिल्ली। सुशांत सिंह की आत्महत्या से पूरा देश सदमे में हैं ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि सियासी जगत भी उनके निधन पर दुख व्यक्त कर रहा है। सुशांत ने मुंबई में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके नौकर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सुशांत सिंह के मौत की खबर को स्तब्ध करने वाला बताया। वहीं, रेलमंत्री पीयूष गोयल ने भी ट्वीट कर अपना शोक व्यक्त किया।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ”सुशांत सिंह राजपूत … एक उज्ज्वल युवा अभिनेता बहुत जल्द चला गया। उन्होंने टीवी और फिल्मों में बेहतरीन काम किया। मनोरंजन की दुनिया में उनके उदय ने कई लोगों को प्रेरित किया और अपने पीछे कई यादगार पर्फार्मेंस को छोड़ गए गए। उनके निधन से मैं स्तब्ध हूं। मेरी संवेदना उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।”

वहीं, राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा, ”हिंदी फिल्मों के युवा कलाकार सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु का समाचार स्तब्ध करने वाला है। उनकी अभिनय क्षमता, प्रतिभा और कौशल के लोग क़ायल था। उनका यूं चले जाना पीड़ादायक है और यह फिल्म जगत के लिए एक बड़ा नुकसान है। ईश्वर उनके परिवार एवं प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति दे।”

इसके अलावा रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर लिखा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। वह एक युवा और बहु प्रतिभाशाली अभिनेता थे। जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर सिल्वर स्क्रीन पर कब्जा जमाया। हमें अपनी मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए और अपने प्रियजनों को व्यक्त करने से कभी नहीं कतराए।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, ”लोकप्रिय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का यूं अचानक जाना हिंदी फिल्म जगत और उनके चाहनेवालों के लिए अत्यंत दुखद एवं स्तब्धकारी है… ‘धोनी’ के रूप में उनकी भूमिका हमेशा अमर रहेगी।”

तो वहींं कुमार विश्वास ने भी ट्ववीट कर दुख जताया और कहा कि स्तब्ध हूं !

Exit mobile version