News Room Post

Padma Awardees: पद्म पुरस्कारों की हुई घोषणा, ORS की खोज करने वाले डॉक्टर को मरणोपंरात मिलेगा ये बड़ा सम्मान

नई दिल्ली। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का नाम का ऐलान कर दिया है। इस बार पुरस्कार देने के लिए 26 लोगों के नाम पर सहमति की मुहर लगाई गई है। इसके साथ ही ओआरएस के फॉर्मूले की खोज करने वाले डॉ. दिलीप को भी पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार मरणोपंरात दिया जा रहा है। बता दें कि विगत वर्ष उनका निधन हो गया था। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिलीप महालनोबिस पद्म विभूषण पुरस्कार से भी पुरस्कृत करेगी।

सेवानिवृत्त सरकारी डॉक्टर रतन चंद्र कर को पद्म श्री से सम्मानित करने का फैसला किया गया है। उधर, इसके अलावा हीरा बाई लोबी को गुजरात में सिद्धि समुदाय के बीच शिक्षा का प्रसार करने की दिशा में उल्लेखनीय योगदान को लेकर पुरस्कार देने का फैसला किया गया है। हेराका धर्म को पद्म श्री से सम्मानित करने का फैसला किया गया है। उन्होंने पूरा जीवन जनजाति समुदाय को समर्पित कर दिया था।

Exit mobile version