नई दिल्ली। किसी ने किसी मसले को लेकर सुर्खियों के सैलाब में सराबोर रहने वाला पाकिस्तान एक बार फिर से सुर्खियों के सैलाब मे गोता लगाने में मसरूफ हो चुका है। विशेषत: भारतीय सिख समुदाय में पाकिस्तान की चर्चा अपने चरम पर पहुंच चुकी है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर अब क्या कर दिया पाकिस्तान ने कि उसे लेकर सुर्खियों की दरिया बहाई जा रही है। जरा कुछ खुलकर बताएंगे। तो आपको बता दें कि पाकिस्तानी उच्चायोग ने वीजा जारी किया है, वो भी एक दो नहीं, बल्कि 495 में, जी हां, बिल्कुल सही पढ़ा आपने, अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर किसके लिए ये वीजा जारी किए गए हैं, तो आपको बता दें कि सिख तीर्थयात्रियों के लिए वीजा जारी किए गए हैं। ये वीजा 21 से 30 जून 2022 तक महाराजा पुण्यतिथि में तीर्थ यात्रियों के लिए जारी की गई है। ध्यान रहे कि विगत वर्ष पाकिस्तान ने सिख श्रद्धालुओं को वीजा देने से साफ इनकार कर दिया था।
पाकिस्तानी उच्चायोग की तरफ से कहा गया है कि इस दौरान सिख तीर्थयात्रियों को पांजा साहिब, ननकाना साहिब और करतारपुर साहिब के दर्शन कराए जाएंगे। पाकिस्तानी उच्चायोग के मुताबिक, 21 जून को सिख तीर्थयात्री भारत में पाकिस्तान में प्रवेश करेंगे और 30 जून को भारत में लौट आएंगे। उधर, पाकिस्तानी मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, इस मौके पर उपराजदूत आफताब हसन खान ने तीर्थयात्रियों को हार्दिक बधाई दी और उनके लिए सफल यात्रा की कामना की। इस दौरान कहा गया है कि पाकिस्तान भारतीय तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान में स्थित धार्मिक स्थलों का दर्शन कराने में गर्व महसूस करता है।
बहरहाल, अब सिख तीर्थ यात्रियों का पाकिस्तान में स्थित में धार्मिक स्थलों का दर्शन करने के उपरांत क्या अनुभव रहता है। यह तो फिलहाल वे आगामी दिनों में ही बता पाएंगे। लेकिन, उपरोक्त मसले पर आपका क्या कुछ कहना है। आप हमें कमेंट कर बताना बिल्कुल भी मत भूलिएगा। तब तक के लिए आप देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए आप पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम