News Room Post

PM Modi Birthday : 70 साल के हुए पीएम मोदी, देश के राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं, लिखा- मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि…

PM Modi Lal Qila Red Fort 2017

नई दिल्ली। पीएम मोदी(PM Modi) ने आज अपनी जिंदगी के 70 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर देश और विदेश से उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद(Ramnath Kovind) ने भी पीएम मोदी के जन्मदिन(PM Modi Birthday) पर शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति भवन की तरफ से एक ट्वीट में पीएम मोदी की लंबी उम्र की कामना की गई है।

बता दें कि ट्वीट में लिखा गया है कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपने भारत के जीवन-मूल्यों व लोकतांत्रिक परंपरा में निष्ठा का आदर्श प्रस्तुत किया है। मेरी शुभेच्छा और प्रार्थना है कि ईश्वर आपको सदा स्वस्थ व सानन्द रखे तथा राष्ट्र को आपकी अमूल्य सेवाएं प्राप्त होती रहें।”

इसके अलावा देश के गृह मंत्री अमित शाह ने अपने ट्वीट में PM मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए लिखा कि, “एक मजबूत, सुरक्षित, आत्मनिर्भर भारत के लिए अपने जीवन का क्षण-क्षण खपा देने वाले ऐसे महान नेता नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में माँ भारती की सेवा करने का अवसर मिलना बहुत ही सौभाग्य की बात है। मैं देश के करोड़ों लोगों के साथ मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूँ।”

वहीं दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि, “राष्ट्रसेवा और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित देश के सर्वप्रिय नेता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मोदी जी के रूप में देश को एक ऐसा नेतृत्व मिला है जिसने लोक-कल्याणकारी नीतियों से वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा और एक मजबूत भारत की नींव रखी।”

इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि, “पीएम श्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं। भारत को उनके नेतृत्व, दृढ़ विश्वास और निर्णायक कार्रवाई से काफी फायदा हुआ है। वे गरीबों और हाशिए पर पहुंचे लोगों को सशक्त बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना की करता हूं।”

Exit mobile version