News Room Post

Corona Vaccine: PM मोदी के जन्मदिन पर रिकॉर्ड वैक्सीनेशन, पहली बार 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगा टीका

Corona vaccination: वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने सफदरजंग अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों के साथ एक दिन में 2 करोड़ वैक्सीनेशन पूरा होने पर जश्न मनाया। उन्होंने कहा, "मैं सभी हेल्थ वर्कर्स को धन्यवाद देना चाहता हूं। वेल डन इंडिया।"  

Corona Vaccination

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) शुक्रवार यानी 17 सितंबर को अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर देशभर के तमाम नेता उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मेगा वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच पीएम मोदी के जन्मदिन पर रिकॉर्ड वैक्सीनेशन किया गया है। बता दें कि पहली बार देश में 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इसकी जानकारी खुद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने ट्वीट करके दी है। भाजपा ने पीएम मोदी के जन्‍मदिन पर वैक्सीनेशन की दर को दोगुना करने का लक्ष्‍य रखा था।

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने सफदरजंग अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों के साथ एक दिन में 2 करोड़ वैक्सीनेशन पूरा होने पर जश्न मनाया। उन्होंने कहा, “मैं सभी हेल्थ वर्कर्स को धन्यवाद देना चाहता हूं। वेल डन इंडिया।”

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर रिकॉर्ड वैक्सीनेशन को लेकर ट्वीट किया। मनसुख मांडविया ने लिखा, पीएम नरेंद्र मोदी  जी के जन्मदिवस पर देश ने 1:30 बजे तक अब तक सबसे तेज 1 करोड़ वैक्सीन लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है, और हम निरंतर आगे बढ़ रहे है। मुझे विश्वास है की आज हम सभी टीकाकरण का नया कीर्तिमान बनाकर प्रधानमंत्री जी को उपहार स्वरूप देंगे।

बता दें कि पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोनावायरस के 34,403 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 320 लोगों की मौत हुई है। शुक्रवार ये आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी किए हैं।

Exit mobile version