News Room Post

Morocco Earthquake: भीषण भूकंप से मोरक्को में मची तबाही पर PM मोदी ने जताया दुख, किया ये ऐलान

Morocco Earthquake

नई दिल्ली। मोरक्को (Morocco Earthquake) में इस वक्त भूकंप से तबाही मची हुई है। बीते दिन शुक्रवार को लगे भीषण भूकंप (Earthquake) से झटकों से इमारतों को तो नुकसान पहुंचा है ही साथ ही बड़ी संख्या में लोगों की मौत भी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, मोरक्को (Morocco) में भूकंप से जान गंवाने वालों की संख्या 296 पर पहुंच चुकी है। संभावनाएं जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

अब इस मामले पर भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की तरफ से दुख जताया गया है। पीएम मोदी ने एक्स (ट्विटर) पर एक ट्वीट कर इस घटना पर दुख जताया और लिखा, “मौरक्को में भूकंप से बड़ी संख्या में लोगों की मौत से दुख हुआ, मैं उन मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताता हूं, इस दुख की घड़ी में हम मोरक्को के लोगों के साथ हैं।”


आगे अपने ट्वीट में पीएम मोदी ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की साथ ही ये भी ऐलान किया कि इस मुश्किल समय में मोरक्को की सहायता के लिए भारत तैयार है।

6.8 की तीव्रता का आया है भूकंप

मिली जानकारी के मुताबिक, बीते दिन शुक्रवार (8 सितंबर) को मोरक्को के मराकेश के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में ये भूकंप (Morocco Earthquake News) के झटके लगे। भूकंप की तीव्रता 6.8 रही जो कि काफी तीव्र है। भीषण झटकों के कारण इमारतों को भी भारी नुकसान हुआ है। ज्यादातर मकान और इमारतें मलबे में तब्दील हो चुकी है। वहीं, कईयों में दरारें पड़ गई हैं।


मोरक्को के आंतरिक मंत्रालय की तरफ से पुष्टि की गई है कि शुक्रवार को आए इस भूकंप से अब तक 296 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। भूकंप का केंद्र मारकेश से 71 किलोमीटर दूर 18.5 किलोमीटर की गहराई पर बताया जा रहा है।

Exit mobile version