नई दिल्ली। देश आज अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम लालकिले पर हर साल की तरह हुआ। यहां पीएम नरेंद्र मोदी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंंने राष्ट्र के नाम संबोधन दिया। पीएम मोदी के संबोधन की खास बातें आप यहां पढ़ और देख सकते हैं।
-भ्रष्टाचार से मुक्ति और जंग मेरे जीवन का कमिटमेंट है। परिवारवाद ने देश को जकड़कर रखा और लोगों का हक छीना। तीसरी बुराई तुष्टीकरण है इसने राष्ट्रीय चरित्र को दाग लगाया: पीएम मोदी
-पीएम मोदी ने देश के विकास में महिलाओं के योगदान की भी चर्चा की।
#WATCH | PM Modi on the importance of women-led development
“The one thing that will take the country forward is women-led development. Today, we can proudly say that India has the maximum number of pilots in civil aviation. Women scientists are leading the Chandrayaan mission.… pic.twitter.com/yL9dvTeOW3
— ANI (@ANI) August 15, 2023
-पीएम मोदी ने महंगाई की चर्चा की। उन्होंने कहा कि दुनिया में हर देश महंगाई से पीड़ित है। मोदी ने कहा कि हर हाल में महंगाई को कंट्रोल किया जाएगा।
#WATCH | PM Modi says, “We have taken many measures to control inflation in the country and our effort in this direction will continue”. pic.twitter.com/i1A3eVtI6F
— ANI (@ANI) August 15, 2023
-घर बनाने के लिए कम ब्याज पर लोन देने की योजना लाने का पीएम मोदी ने एलान किया।
-पीएम मोदी ने अगले 5 साल में देश को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की गारंटी दी।
-पीएम मोदी ने कहा कि जन औषधि केंद्रों से सस्ती दवा दिलाकर आम लोगों के 20000 करोड़ रुपए बचाए।
-कामगारों के लिए विश्वकर्मा जयंती से 15000 करोड़ की योजना लागू करने का पीएम मोदी ने एलान किया।
The government will launch Vishwakarma scheme with allocation of Rs 13,000 to 15,000 crores in the next month for those with traditional skills: PM Modi during his Independence Day speech pic.twitter.com/esFOTehLYK
— ANI (@ANI) August 15, 2023
-पीएम मोदी ने कहा कि बीते 5 साल में 13.5 करोड़ देशवासियों को गरीबी से बाहर लाने का काम सरकार ने किया।
#WATCH | PM Narendra Modi says, “When we came to power in 2014, we were at the 10th position in the global economic system. Today, with the efforts of 140 Crore Indians, we have reached the fifth position, This did not happen just like that. The demon of corruption that had the… pic.twitter.com/gkSrKfFxvg
— ANI (@ANI) August 15, 2023
-तिजोरी की पाई-पाई जनता की भलाई के लिए। मैं 10 साल का हिसाब देशवासियों को दे रहा हूं: पीएम मोदी
-पीएम मोदी ने देशवासियों के कल्याण के लिए अपनी सरकार की तरफ से किए गए काम गिनाए।
-पीएम मोदी ने कहा कि देशवासियों ने बहुमत की सरकार बनाई। इससे देश आगे बढ़ा। जलशक्ति, मछुआरों और कॉपरेटिव मंत्रालय बनाकर गरीबों के लिए काम करने की बात कही।
-कोरोना के बाद नया विश्व ऑर्डर तैयार हो रहा है: पीएम मोदी
#WATCH | After Covid19 pandemic, a new world order, a new geo-political equation is taking shape. The definition of geopolitics is changing. Today, the ability of 140 crore of can be seen in shaping of the new world order: PM Modi at Red Fort pic.twitter.com/4wcXtbAxUE
— ANI (@ANI) August 15, 2023
-पीएम मोदी ने कहा कि देश प्रगति की राह पर चला है तो वो किसान भाइयों की वजह से है। मजदूरों, महिलाओं और बेटियों का भी अभिनंदन किया।
-पीएम नरेंद्रम मोदी ने युवाओं की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं का सामर्थ्य देख दुनिया के युवा हैरत में हैं।
-पीएम मोदी ने कहा कि भारत से उठे प्रकाशपुंज में दुनिया प्रकाश देख रही है।
#WATCH | PM Narendra Modi says, “I am talking about the last 1000 years because I see that there is opportunity before the country once again…What we do in this era, the steps we take, and the decisions we take one after the other will germinate the golden history of the… pic.twitter.com/5eJ4VmqD18
— ANI (@ANI) August 15, 2023
-1947 में देश आजाद हुआ। 1000 साल से जो सपने थे, उनको अब देशवासी पूरे कर रहे हैं। देशवासियों के सामने नया मौका आया है। हमारा सौभाग्य है कि भारत के अमृतकाल में जो हम करेंगे, त्याग करेंगे, वो 1000 साल में देश का सुनहरा इतिहास लिखेगा: पीएम मोदी
#WATCH | The trinity of demography, democracy and diversity has the power to realise the dreams of the nation: PM Modi on #IndependenceDay2023 pic.twitter.com/SyWOb1bvqC
— ANI (@ANI) August 15, 2023
-पीएम मोदी ने मणिपुर की हिंसा पर दुख जताया। शांति से समस्या के समाधान के लिए राज्य के लोगों का आह्वान किया।
#WATCH | PM Modi appeals for peace in Manipur from the ramparts of the Red Fort on 77th Independence Day
“The country stands with the people of Manipur…Resolution can be found through peace only. The Centre and the State government is making all efforts to find resolution.” pic.twitter.com/TbQr0iopY6
— ANI (@ANI) August 15, 2023
-प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने का पीएम ने एलान किया।
#WATCH दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और अब जनसंख्या के मामले में भी अग्रणी देश। इतना बड़ा देश, मेरे परिवार के 140 करोड़ सदस्य आज स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी#IndependenceDay pic.twitter.com/UTIJYl0JX1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2023
-इस साल मीराबाई की 500वीं जयंती भी मना रहे हैं। अन्य मनीषियों की जयंती का भी पीएम मोदी ने उल्लेख कर उनको श्रद्धांजलि दी।
-पीएम मोदी ने लालकिले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान 21 तोपों की सलामी दी गई।
-ध्वजारोहण और राष्ट्र के नाम संबोधन के लिए पीएम मोदी लालकिले पहुंचे। वहां उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
#WATCH 77वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया।#IndependenceDay2023 pic.twitter.com/LMlGCFRzod
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2023
-पीएम नरेंद्र मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर सबसे पहले सुबह 7 बजे राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
#WATCH 77वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।#IndependenceDay2023 pic.twitter.com/W6ynZ8BbNt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2023