newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi Speech On 77th Independence Day: कामगारों के लिए आएगी विश्वकर्मा योजना, घर के लिए कम ब्याज पर लोन मिलेगा, स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले से पीएम मोदी का एलान

देश आज अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम लालकिले पर हर साल की तरह हो रहा है।

नई दिल्ली। देश आज अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम लालकिले पर हर साल की तरह हुआ। यहां पीएम नरेंद्र मोदी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंंने राष्ट्र के नाम संबोधन दिया। पीएम मोदी के संबोधन की खास बातें आप यहां पढ़ और देख सकते हैं।

-भ्रष्टाचार से मुक्ति और जंग मेरे जीवन का कमिटमेंट है। परिवारवाद ने देश को जकड़कर रखा और लोगों का हक छीना। तीसरी बुराई तुष्टीकरण है इसने राष्ट्रीय चरित्र को दाग लगाया: पीएम मोदी

-पीएम मोदी ने देश के विकास में महिलाओं के योगदान की भी चर्चा की।

-पीएम मोदी ने महंगाई की चर्चा की। उन्होंने कहा कि दुनिया में हर देश महंगाई से पीड़ित है। मोदी ने कहा कि हर हाल में महंगाई को कंट्रोल किया जाएगा।

-घर बनाने के लिए कम ब्याज पर लोन देने की योजना लाने का पीएम मोदी ने एलान किया।

-पीएम मोदी ने अगले 5 साल में देश को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की गारंटी दी।

-पीएम मोदी ने कहा कि जन औषधि केंद्रों से सस्ती दवा दिलाकर आम लोगों के 20000 करोड़ रुपए बचाए।

-कामगारों के लिए विश्वकर्मा जयंती से 15000 करोड़ की योजना लागू करने का पीएम मोदी ने एलान किया।

-पीएम मोदी ने कहा कि बीते 5 साल में 13.5 करोड़ देशवासियों को गरीबी से बाहर लाने का काम सरकार ने किया।

-तिजोरी की पाई-पाई जनता की भलाई के लिए। मैं 10 साल का हिसाब देशवासियों को दे रहा हूं: पीएम मोदी

-पीएम मोदी ने देशवासियों के कल्याण के लिए अपनी सरकार की तरफ से किए गए काम गिनाए।

-पीएम मोदी ने कहा कि देशवासियों ने बहुमत की सरकार बनाई। इससे देश आगे बढ़ा। जलशक्ति, मछुआरों और कॉपरेटिव मंत्रालय बनाकर गरीबों के लिए काम करने की बात कही।

-कोरोना के बाद नया विश्व ऑर्डर तैयार हो रहा है: पीएम मोदी

-पीएम मोदी ने कहा कि देश प्रगति की राह पर चला है तो वो किसान भाइयों की वजह से है। मजदूरों, महिलाओं और बेटियों का भी अभिनंदन किया।

-पीएम नरेंद्रम मोदी ने युवाओं की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं का सामर्थ्य देख दुनिया के युवा हैरत में हैं।

-पीएम मोदी ने कहा कि भारत से उठे प्रकाशपुंज में दुनिया प्रकाश देख रही है।

-1947 में देश आजाद हुआ। 1000 साल से जो सपने थे, उनको अब देशवासी पूरे कर रहे हैं। देशवासियों के सामने नया मौका आया है। हमारा सौभाग्य है कि भारत के अमृतकाल में जो हम करेंगे, त्याग करेंगे, वो 1000 साल में देश का सुनहरा इतिहास लिखेगा: पीएम मोदी

-पीएम मोदी ने मणिपुर की हिंसा पर दुख जताया। शांति से समस्या के समाधान के लिए राज्य के लोगों का आह्वान किया।

-प्राकृतिक आपदा से  पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने का पीएम ने एलान किया।

-इस साल मीराबाई की 500वीं जयंती भी मना रहे हैं। अन्य मनीषियों की जयंती का भी पीएम मोदी ने उल्लेख कर उनको श्रद्धांजलि दी।

-पीएम मोदी ने लालकिले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान 21 तोपों की सलामी दी गई।

modi red fort 1

-ध्वजारोहण और राष्ट्र के नाम संबोधन के लिए पीएम मोदी लालकिले पहुंचे। वहां उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

-पीएम नरेंद्र मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर सबसे पहले सुबह 7 बजे राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।