News Room Post

दिल्ली के द्वारका में गरजे पीएम मोदी, जनता से कहा दोष देने वाली नहीं बल्कि दिशा देने वाली सरकार चाहिए

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जनता का दिल जीतने के लिए सभी पार्टियां ताबड़तोड़ रैलियां कर लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। इसी बीच आज पीएम मोदी ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर द्वारका में चुनावी रैली को संबोधित किया। संबोधन शुरु करते ही पीएम ने कहा कि यह भीड़ बतला रही है कि बीजेपी के पक्ष में माहौल है। पीएम मोदी ने कहा कि वोटिंग से 4 दिन पहले बीजेपी के पक्ष में ऐसा माहौल कई लोगों की नींद उड़ा रहा है। कल पूर्वी दिल्ली में और आज यहां द्वारका में ये साफ हो गया है कि 11 फरवरी को क्या परिणाम आने वाले हैं।

पीएम मोदी ने सीएम केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि आठ तारीख को सजा देने का मौका है। उन्होंने बटला हाउस एनकाउंटर का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि सीएए को लेकर झूठ फैलाया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा, ”सर्जिकल और एयर स्ट्राइक जैसे फैसलों के बाद इस तरह के बयान आये, उस समय यहां की सरकार में बैठे लोगों ने कैसे बयान दिए थे, वो आपको याद है न। उसके विरूद्ध हर दिल्ली वासी गुस्सा है न, उनको सजा मिलनी चाहिए या नहीं और ये काम आप सभी को 8 फरवरी को करना है।”

इतना ही नहीं पीएम मोदी ने कहा, कि ”दिल्ली को ऐसी सरकार भी चाहिए जो समय आने पर देश के पक्ष को मजबूत करे, हमारे वीर सैनिकों के साथ खड़ी हो। दिल्ली को ऐसी राजनीति नहीं चाहिए, जो आतंकी हमलों के समय में भारत के पक्ष को कमज़ोर करे और जो अपने बयानों से दुश्मन को भारत पर वार करने का मौका दे।  दिल्ली में ऐसा नेतृत्व चाहिए, जो CAA, अनुच्छेद 370 जैसे, राष्ट्रीय सुरक्षा के तमाम फैसलों पर देश का साथ दे। अपनी राजनीति के लिए, तुष्टिकरण के लिए, लोगों को भड़काने वाले लोग क्या दिल्ली का भला कर सकेंगे?”

पीएम मोदी ने आप और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि नागरिकता कानून बनने के बाद इन लोगों के द्वारा अफवाहें फैलाई जा रही हैं। दिल्ली की जनता सबकुछ देख रही है। सबकुछ समझ रही है। दिल्ली की जनता सारी बारीकियों को समझ रही है। वोट बेंक की राजनीति, नफरत की रानजीति, गलत इरादों के साथ दिल्ली का विकास नहीं हो सकता है।

प्रधानमंत्री ने दिल्ली की आप सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि नए -नए बहानों से विकास नहीं हो सकता। अगर बहानों और सोचने से काम चलता तो क्या हमारी सरकार कड़े फैसले ले पाती? विकास के लिए गरीब की सेवा करने की भावना होनी चाहिए। अपने संकल्पों को सिद्ध करने का हौसला होना चाहिए। गलत नीयत से विकास संभव नहीं है।

पीएम मोदी ने कहा कि हम जो संकल्प लेते हैं उसे पूरा करते हैं, यही बीजेपी की पहचान है। दिल्ली में ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफिरल एक्सप्रेसवे का काम कितने वर्षों से चल रहा था, लोग इंतजार करते-करते थक गए थे कि न जाने कब इनका काम पूरा होगा। हमारी सरकार बनने के बाद, बरसों से अटका हुआ ये काम पूरा हुआ। दिल्ली और सुंदर बने, यहां के लोगों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिले, इसके लिए भी हम प्रयास कर रहे हैं। यमुना को स्वच्छ बनाने से जुड़ी परियोजनाओं के साथ ही हमारी सरकार यमुना रिवर फ्रंट पर भी काम कर रही है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली में बीजेपी के पक्ष में माहौल है। दिल्ली को दोष नहीं दिशा देने वाली सरकार चाहिए। सुलझाने वाली सरकार चाहिए। आम आदमी पार्टी ने गरीबों की योजना रोकी। केंद्र की योजनाओं में रोड़ा अटकाया गया। गरीबों को पीएम आवास का योजना लाभ नहीं मिला। देशहित की राजनीति जरूरी है। मेट्रो विस्तार की राह में रोड़ा डाला गया।

जानें पीएम मोदी के भाषण की खास बातें:

साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली में ऐसी बेदर्द सरकार बैठी है जिसे दिल्ली वालों की जिंदगी की परवाह नहीं है। दिल्ली के बेघर लोगों का क्या अपराध है कि उन्हें पीएम आवास योजना के तहत अपना घर नहीं मिलता? केंद्र सरकार की कई योजनाओं को लागू करने से दिल्ली सरकार ने मना कर दिया है। दिल्ली के गरीबों का क्या गुनाह है, जो उन्हें 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज देने वाली आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं मिलता?

नागरिकता संशोधन कानून बनने के बाद देश और दिल्ली के लोग पहले दिन से देख रहे हैं कि कैसे इन लोगों द्वारा अफवाहें फैलाई जा रही हैं, झूठ बोला जा रहा है। दिल्ली की जनता सब कुछ देख रही है, सब कुछ समझ रही है।

अगर बहानों और कोसने से ही काम चलता, तो क्या हमारी सरकार कड़े और बड़े फैसले ले पाती? 5 साल में हमने जो एक के बाद एक, मजबूत कदम उठाए हैं, वो उठा पाते क्या? भाजपा ने इच्छाशक्ति दिखाई और आज 40 लाख दिल्लीवालों को अपने मकान और अपनी दुकान का हक़ मिल गया।

दिल्ली की 1,700 से अधिक अवैध कॉलोनियों में 40 लाख लोगों को घरों के अधिकार का विषय दिल्ली कैसे भूल सकता है? यहां जो शासन में हैं, वो तो इस कोशिश में थे कि किसी तरह और एक दो साल के लिए ये मामला टाल दिया जाए।

दिल्ली और सुंदर बने, यहां के लोगों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिले, इसके लिए भी हम प्रयास कर रहे हैं। यमुना को स्वच्छ बनाने से जुड़ी परियोजनाओं के साथ ही हमारी सरकार यमुना रिवर फ्रंट पर भी काम कर रही है।

इस समय रैपिड रेल सिस्टम पर भी तेजी से काम चल रहा है, दिल्ली से मेरठ आने जाने में कम से कम समय लगे, इस दिशा में भी हम काम कर रहे हैं। इस सिस्टम के लिए इस बार बजट में करीब 2।5 हजार करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है।

दिल्ली में ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफिरल एक्सप्रेसवे का काम कितने वर्षों से चल रहा था? लोग इंतजार करते-करते थक गए थे कि न जाने कब इनका काम पूरा होगा। हमारी सरकार बनने के बाद, बरसों से अटका हुआ ये काम पूरा हुआ।

 

 

Exit mobile version