News Room Post

PM Modi at India Today Conclave: आज भ्रष्टाचार के खिलाफ हेडलाइन बनती है, लेकिन 2014 से पहले…!

pm modi speech in india today conclave : इस बीच पुरी ने अपने भाषण में 2014 के बाद पूर्वोत्तर भारत में आए सकारात्मक परिवर्तन का उल्लेख किया। पुरी ने प्रधानमंत्री को जमीन से जुड़ा हुआ आदमी बताया। आइए, आगे जानते हैं कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में क्या कुछ कहा।प्रधानमंत्री के संबोधन की मुख्य बातें आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने जहां अपनी सरकार की उपलब्धि का जिक्र किया।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सातवीं मर्तबा इंडिया टुडे कॉन्क्लेव पहुंचें। जहां इंडिया टुडे के संस्थापक अरुण पुरी और कली पुरी ने उनका स्वागत किया। इंडिया टुडे के मंच से प्रधानमंत्री ने जहां अपनी सरकार की उपलब्धियों से लोगों को वाकिफ कराया, तो वहीं पूर्व की सरकार पर परोक्ष रूप से निशाना भी साधा। इस बीच अरुण पुरी ने प्रधानमंत्री को आगामी 2024 के बाद भी इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए आश्वस्त किया जिस पर प्रधानमंत्री ने उनका आभार जताया। अरुण पुरी ने पीएम मोदी को एक दूरदर्शी नेता बताया। वहीं, उन्होंने सरकार द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया। इस बीच अरूण पुरी ने यह भी कहा कि 2014 से पहले सरकार से बहुत सारी खबरें लीक हो जाया करती थीं। मसलन, कौन मुख्यमंत्री बनने जा रहा है? फलां राज्य में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इन मुद्दों से संबंधित कई खबरें आसानी मिल जाया करती थीं, लेकिन 2014 के बाद ये खबरें नहीं मिला पा रही हैं, जिस पर प्रधानमंत्री ने मुस्कुरा कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

इस बीच पुरी ने अपने भाषण में 2014 के बाद पूर्वोत्तर भारत में आए सकारात्मक परिवर्तन का उल्लेख किया। पुरी ने प्रधानमंत्री को जमीन से जुड़ा हुआ आदमी बताया। आइए, आगे जानते हैं कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में क्या कुछ कहा?

प्रधानमंत्री के संबोधन की मुख्य बातें

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने जहां अपनी सरकार की उपलब्धि का जिक्र किया। तो वहीं पूर्व की कांग्रेस सरकार पर भी परोक्ष रूप से निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले पूर्व की सरकार द्वारा किए गए घोटालों को लेकर सुर्खियां बनाई जाती थीं, लेकिन आज घोटालों के खिलाफ हो रही कार्रवाई को लेकर खबरें बनाई जा रही हैं। पहले इस तरह की सुर्खियां बनाई जाती थीं कि भ्रष्टाचार को लेकर सड़क पर उतरी जनता। लेकिन, आज भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई के संदर्भ में सुर्खियां बनाई जा रही हैं।

इस बीच पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल के दौरान वैश्विक दुश्वारियों का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कोरोना काल, रूस युक्रेन युद्ध सहित अन्य मुद्दों का भी जिक्र किया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में द इंडिया मूमेंट की बात होना सामान्य नहीं है। ये एक नया इतिहास बन रहा है, जिसके हम सभी साक्षी हैं। आज पूरी दुनिया भारत को लेकर एक विश्वास भरी है। पीएम मोदी ने कहा कि किसी भी देश की विकास यात्रा में विभिन्न प्रकार के उतार चढाव आते रहते हैं, लेकिन निरंतरता की भूमिका अलग होती है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज भारत दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। आज भारत दुनिया में नंबर वन स्मार्टफोन डेटा कंज्यूमर है। आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे संकट वैश्विक उत्पादन का है।

2023 के 75 दिन पूरे हुए हैं. इन 75 दिनों में देश का ऐतिहासिक ग्रीन बजट आया। कर्नाटक के शिवमोगा में एयरपोर्ट का लोकार्पण हुआ। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सराकर बुनियादी ढांचों के विकास की दिशा में प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है। हम विकास के मोर्चे पर नया कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। आज की तारीख में भारत पूरी दनिया में तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। इस बीच पीएम मोदी ने मुख्तलिफ मोर्चे पर भारत के विकास का जिक्र किया। बता दें कि अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने जहां अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया तो वहीं पूर्व की सरकार को भी आड़े हाथों लिया। बहरहाल, बतौर पाठक आपका पीएम मोदी के भाषण के संदर्भ में क्या कुछ कहना है। आप हमें कमेंट कर बताना बिल्कुल भी मत भूलिएगा।

Exit mobile version