News Room Post

PM Modi: गुजरात पहुंचे पीएम मोदी ने लगाई कांग्रेस की जमकर क्लास, भारत जोड़ो यात्रा में मेधा पाटकर के शामिल पर राहुल गांधी की खड़ी कर दी खटिया…

नई दिल्ली। गुजरात चुनाव के मद्देनजर बीजेपी से लेकर कांग्रेस तक एक्शन मोड में आ चुकी है। जहां बीजेपी अपनी सरकार की उपलब्धियों के जरिए जनता जनार्दन को रिझाने की दिशा में जुट चुकी है, तो वहीं कांग्रेस मौजूदा सरकार की खामियों का पिटारा जनता के बीच खोलकर अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश में लगी है। लेकिन, अब किसकी कोशिश कामयाब होती है और किसकी नहीं। यह नतीजों के दिन यानी की आगामी 8 दिसंबर के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। इस बीच पीएम मोदी गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर गए हैं। जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई।

इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर के शामिल होने को लेकर भी कांग्रेस को सवालिया कटघरे में खड़ा किया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो में मेधा पाटकर को शामिल अपनी नीयत साफ कर दी है। पीएम मोदी ने कहा कि मेधा पाटकर नर्मदा अभियान का विरोध किया था। उन्होंने गुजरात के विकास का विरोध किया था। अब आप ही बताइए कि क्या ऐसी स्थिति में राहुल गांधी न क्या मेधा पाटकर को शामिल कर अपनी नियत नहीं साफ कर दी। वहीं, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने भी भारत जोड़ो यात्रा में मेधा पाटकर के शामिल पर आपत्ति जताई। उन्होंने बाकायदा ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी ने बार-बार गुजरात और गुजरातियों के प्रति अपनी दुश्मनी दिखाई है।


मेधा पाटकर को अपनी यात्रा में केंद्रीय स्थान देकर, राहुल गांधी ने दिखाया कि वे उन तत्वों के साथ खड़े हैं, जिन्होंने दशकों तक गुजरातियों को पानी से वंचित रखा। गुजरात इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। बता दें कि वर्तमान में राहुल गांधी महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। वे आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मोदी सरकार के विरोध में माहौल तैयार करने की दिशा में यह यात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन अब उन्होंने अपनी इन तमाम रणनीतियों का कितना फायदा मिल पाता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम

Exit mobile version