News Room Post

Rajasthan Elections 2023: ‘ये जादू नहीं चलेगा..’ PM मोदी का गहलोत पर तंज, कांग्रेस पर मीडिया को धमकाने का भी लगाया आरोप

नई दिल्ली। राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 25 नवंबर को होना है। वोटिंग से पहले राज्य में सियासी घमासान भी तेज हो गया है। इस बार चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे का टक्कर देखने को मिल रहा है। दोनों पार्टियों ने चुनावी अभियान भी तेज कर दिया है। इसी क्रम सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और सीएम अशोक गहलोत पर जोरदार प्रहार किया। पीएम मोदी ने रैली में लाल डायरी और जयपुर के गणपति प्लाजा के लॉकरों का जिक्र कर राज्य की कांग्रेस सरकार को हमला बोला। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर मीडिया को धमकाने का भी आरोप लगाया।

पीएम मोदी का अशोक गहलोत पर तंज-

रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ”यहां का खुद को जादूगर कहने वाले सीएम अपनी हार से इतना बौखला गए है कि उन्होंने मीडिया को भी धमकाना शुरू कर दिया। पता नहीं ये डरते है कि नहीं लेकिन इन्होंने धमकाना शुरू कर दिया। लोग बताते है लाल डायरी के पन्नों और गणपति प्लाजा के लॉकरों से निकलते माल की खबरों पर यहां अघोषित प्रतिबंध लग गया है। कहीं छपी नहीं रही, टीवी पर नहीं आ रहा है अचानक क्या हो गया.. मीडिया को दबाकर के इनसे जुड़ी खबर छापों मात और उनसे जुड़ी झूठी खबरें छापों ये खेल कर रहे है गहलोत जी।”

आगे पीएम मोदी ने गहलोत पर तंज कसते हुए कहा, ”जिनकी नैया जनता ने डूबने का ठान लिया है.. वो कांग्रेस पैसे देकर अखबरों में फर्जी लहर चलवा रही है और जादूगर साहब आपको जादू आपकी काली कमाई के सच को दबा नहीं सकता है। ये पाप से आपको बचा नहीं सकता है। जिन युवाओं का भविष्य पेपर लीक करके बेचा गया है उस पर ये जादू नहीं चलेगा। जिन कर्मचारियों को ट्रॉसफर पोस्टिंग के नाम पर लूटा गया है, परेशान किया गया है, उन पर ये जादू नहीं चलेगा।”



पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस सरकार के लिए भ्रष्टाचार से बड़ा कुछ भी नहीं है। यहां कि कांग्रेस के लिए परिवारवाद ही सबकुछ है। यहां कि कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण के अलावा कुछ नहीं सोचती। कांग्रेस ने राजस्थान को दंगों में झोंक दिया। दंगों और आतंकी मानसिकता वालों के हौसले बुलंद हो गए। सौहार्द की इस धरा पर ऐसी-ऐसी घटनाएं हुई। जिनकी कल्पना हम कभी नहीं कर सकते। ऐसी विकृत मानकसिता वाली कांग्रेस पार्टी को अच्छे से सबक सिखाना जरूरी है।



Exit mobile version