News Room Post

Delhi: पीएम मोदी आज जेएनयू में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

Narendra Modi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) गुरुवार शाम 6:30 बजे दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) कैंपस में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बयान में कहा कि स्वामी विवेकानंद के सिद्धांत और संदेश आज भी देश के युवाओं को राह दिखाते हैं और भारत को गर्व है कि यहां पैदा हुई उनकी जैसी महान शख्सियत आज भी दुनिया भर के करोड़ों लोगों को प्रेरित करती है।

बयान के मुताबिक, ‘प्रधानमंत्री मोदी हमेशा कहते रहे हैं कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श जितने उनके जीवनकाल में प्रासंगिक थे, उतने आज भी हैं।प्रधानमंत्री ने हमेशा जोर दिया है कि लोगों की सेवा करने और युवाओं को सशक्त बनाने से देश शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनता है और इससे देश की वैश्विक साख भी बढ़ती है। भारत की समृद्धि और शक्ति यहां के लोगों में निहित है और सभी को सशक्त करने से ही देश आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल कर सकेगा।’

Exit mobile version