नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान रचयिता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 130वीं जयंती पर उन्हें नमन किया। पीएम मोदी ने आंबेडकर के जीवन में हुए संघर्ष को हर पीढ़ी के लिए एक मिसाल बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मैं आंबेडकर जयंती पर भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबडेकर को सिर झुकाकर नमन करता हूं। उन्होंने अपने संघर्ष से समाज के हाशिये पर पहुंच चुके वर्गों को मुख्यधारा में लाने का काम किया, जो हर पीढ़ी के लिए एक मिसाल रहेगा।’ पीएम मोदी के अलावा देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी बाबासाहेब की जयंती पर उनके विचारों से सीख लेने की बात कही। उन्होंने लिखा, ‘भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पी बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि! डॉ. आंबेडकर ने समतामूलक न्यायपूर्ण समाज बनाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। आज हम उनके जीवन तथा विचारों से शिक्षा ग्रहण करके उनके आदर्शों को अपने आचरण में ढालने का संकल्प लें।
वहीं देश के गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, “भारत रत्न बाबासाहेब अम्बेडकर जी ने समाज के वंचित वर्ग को शिक्षित व सशक्त किया और हमें न्याय व समता पर आधारित एक ऐसा प्रगतिशील संविधान दिया जिसने देश को एकता के सूत्र में बाँधने का काम किया। बाबासाहेब का विराट जीवन व विचार हमारी प्रेरणा का केंद्र है। उन्हें कोटिशः नमन।”
देखिए बाबा साहेब की जयंती पर किसने क्या कहा-
भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पी, बाबासाहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि! डॉ आंबेडकर ने समतामूलक न्यायपूर्ण समाज बनाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। आज हम उनके जीवन तथा विचारों से शिक्षा ग्रहण करके उनके आदर्शों को अपने आचरण में ढालने का संकल्प लें।
— President of India (@rashtrapatibhvn) April 14, 2021
बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर मैं उन्हें सादर नमन करता हूँ। संविधान निर्माता के रूप मे उनका जो योगदान है उसका यह देश हमेशा ऋणी रहेगा। आधुनिक भारत की नींव तैयार करने में उनकी महती भूमिका रही है। बाबासाहेब की प्रेरणा से उसी नींव पर हम नए भारत का निर्माण कर रहे हैं।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) April 14, 2021
भारत रत्न बाबासाहेब अम्बेडकर जी ने समाज के वंचित वर्ग को शिक्षित व सशक्त किया और हमें न्याय व समता पर आधारित एक ऐसा प्रगतिशील संविधान दिया जिसने देश को एकता के सूत्र में बाँधने का काम किया।
बाबासाहेब का विराट जीवन व विचार हमारी प्रेरणा का केंद्र है।
उन्हें कोटिशः नमन। pic.twitter.com/fdOQArrRhu
— Amit Shah (@AmitShah) April 14, 2021
महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी, संविधान शिल्पी, सामाजिक न्याय के प्रणेता, अद्वितीय विधिवेत्ता ‘भारत रत्न’ बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी को उनकी जयंती पर नमन।
आपके द्वारा पोषित सामाजिक न्याय एवं समतामूलक समाज का दीप सदैव प्रज्ज्वलित रहेगा।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 14, 2021
भारतीय संविधान के जनक एवं सामाजिक समरसता के प्रतीक भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर शत्-शत् नमन। देश की आजादी से लेकर सामाजिक न्याय को स्थापित करने में उनका योगदान अविस्मरणीय एवं प्रेरणादायी है। pic.twitter.com/GSjMvwZHhv
— Smriti Z Irani (@smritiirani) April 14, 2021
India is now proving that it is indeed possible to regress in time.
Today, we remember Babasaheb who asked the difficult questions that helped put our country on the path of progress.#AmbedkarJayanti pic.twitter.com/D2Qf8Av1jG
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 14, 2021
सामाजिक समरसता एवं समानता का मूलमंत्र देने वाले विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र ‘भारत’ के संविधान के निर्माता, भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन।
राष्ट्र निर्माण को समर्पित बाबासाहेब के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। pic.twitter.com/f9OTVNjRWJ
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) April 14, 2021