News Room Post

G-20 Summit: PM मोदी ने G-20 के Logo, थीम और वेबसाइट का किया अनावरण, जानिए संबोधन की अहम बातें

PM Modi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को भारत के G20 प्रेसीडेंसी के लोगो, थीम और वेबसाइट का अनावरण कर दिया है। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जी20 के लोगो, थीम और वेबसाइट का अनावरण किया है। इस दौरान पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोगो की महत्वत्ता बताई। बता दें कि जी20 समिट इस बार 15-16 नवंबर को इंडोनेशिया के बाली में आयोजित होनी है। इस बैठक में सभी की निगाहें टिकी हुई है क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी शामिल हो सकते है। पीएम मोदी ने कहा, एक दिसंबर 2022 से भारत G20 की अध्यक्षता करेगा। भारत के लिए ये ऐतिहासिक अवसर है आज इसी संदर्भ में इस समिट की वेबसाइट, थीम और लोगो को लॉन्च किया गया है मैं सभी देशवासियों को इस अवसर पर बहुत-बहुत बंधाई देता हूं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि जी20 ऐसे देशों का समूह है जिनका आर्थिक सामर्थ्य विश्व की 85 प्रतिशत जीडीपी का प्रतिनिधित्व करता है।

पीएम मोदी ने कहा कि,  जी20 उन 20 देशों का समूह है जो विश्व के 75 प्रतिशत व्यापार का प्रतिनिधित्व करते है। जी 20 उन 20 देशों का ग्रुप है जिसमें विश्व की 2 तिहाई जनसंख्या सहमाहित है और भारत इस जी 20 समूह का अध्यक्षता करने जा रहा है।

पीएम मोदी के संबोधन की खास बातें

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, आज जो ये लोगो का लांच हुआ है, उसके निर्माण में भी देशवासियों की बहुत बड़ी भूमिका रही है। हमने Logo के लिए देशवासियों से उनके बहुमूल्य सुझाव मांगे थे। आज वो सुझाव इतने बड़े वैश्वि​क आयोजन का चेहरा बन रहे हैं। इस Logo और थीम के जरिए हमने एक संदेश दिया है। युद्ध के लिए बुद्ध के जो संदेश हैं। हिंसा के प्रतिरोध में म​हात्मा गांधी के जो समाधान हैं। G20 के जरिए भारत उनकी वैश्वि​क प्रतिष्ठा को नई ऊर्जा दे रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि, G-20 का ये Logo केवल एक प्रतीक चिन्ह नहीं है। ये एक संदेश है। ये एक भावना है, जो हमारी रगों में है। ये एक संकल्प है।

पीएम मोदी ने कहा कि, भारत ने One Sun, One World, One Grid के मंत्र के साथ विश्व में Renewable Energy revolution का आह्वान किया है। भारत ने One Earth, One Health के मंत्र के साथ global health को मजबूत करने का अभियान शुरू किया है। और अब G20 में भी हमारा मंत्र है, ‘One Earth, One Family, One Future’

Exit mobile version