News Room Post

PM Modi: पीएम मोदी ने किया एनजीएमए में जन शक्ति प्रदर्शनी का दौरा, देखिए उनकी मंत्रमुग्ध कर देने वालीं तस्वीरें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी हर छोटी-बड़ी गतिविधियों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उनके प्रशंसक भी उनकी गतिविधियों से अवगत होने के लिए आतुर रहते हैं। इसी कड़ी में आज पीएम मोदी यकायक सुर्खियों में आ गए। दरअसल, वे आज एनजीएमए दिल्ली में जन शक्ति प्रदर्शनी देखने पहुंचे थे। बता दें कि इस प्रदर्शनी में स्वच्छता, जल संरक्षण, कृषि, अंतरिक्ष, भारत के पूर्वोत्तर, नारी शक्ति और योग, आयुर्वेद जैसे मन की बात में शामिल विषयों पर भारत के शीर्ष कलाकारों के नाम शामिल थे। चलिए आगे हम आपको उन कलाकारों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

आपको बता दें कि जिन कलाकारों ने इस प्रदर्शनी में अपना अमूल्य योगदान दिया है, उनके नाम मनु और माधवी पारेख, अतुल डोडिया, परेश मैती, इरन्ना जीआर, जगन्नाथ पांडा और अन्य जैसे शीर्ष नाम शामिल हैं। वहीं, प्रदर्शनी में पहुंचे पीएम मोदी की तस्वीरें अभी खूब वायरल हो रही हैं, जिस पर लोग अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं।

बहरहाल, अब आपका बतौर पाठक इन तस्वीरों के संदर्भ में क्या कुछ कहना है। आप हमें कमेंट कर बताना बिल्कुल भी मत भूलिएगा। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए बने रहिए। न्यूज रूम पोस्ट के साथ।

Exit mobile version