नई दिल्ली। रविवार को देशभर में विजयादशमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने हर किसी को अपने कार्यों में सिद्धि मिलने की मनोकामना की। उन्होंने लिखा कि, “देशवासियों को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। नवरात्रि के इस पावन दिवस पर मां दुर्गा की नौवीं शक्ति देवी सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। मां सिद्धिदात्री के आशीर्वाद से हर किसी को अपने कार्यों में सिद्धि प्राप्त हो।” वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने भी शुभकामना देते हुए समस्त देशवासियों को ‘महा नवमी’ के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। इसके अलावा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा कि, “सभी देशवासियों को विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं. आज के इस पावन अवसर पर मैं सिक्किम के नाथूला क्षेत्र में जाकर भारतीय सेना के जवानों से भेंट करूंगा एवं शस्त्र पूजन समारोह में भी मौजूद रहूंगा।”
देशवासियों को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। नवरात्रि के इस पावन दिवस पर मां दुर्गा की नौवीं शक्ति देवी सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। मां सिद्धिदात्री के आशीर्वाद से हर किसी को अपने कार्यों में सिद्धि प्राप्त हो। pic.twitter.com/fKYiHARytG
— Narendra Modi (@narendramodi) October 25, 2020
बता दें कि मां सिद्धिदात्री को सिद्धि की देवी माना जाता है। आज की आराधना के साथ ही शारदीय नवरात्र पूर्ण हो जाता है। आज देवी दुर्गा के नौवें और अंतिम रूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-आराधना की जाती है। माता सिद्धिदात्री के भक्त मानते हैं कि उनकी विधिवत पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और मनुष्य को यश, बल और धन की सिद्धि होती है।
इस मौके पर राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, “विजय अंततः सत्य की ही होती है। आप सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएँ।” वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि, “अष्ट सिद्धि, नौ निधियों की प्रदाता, करुणामयी, शुभ फलदायिनी माता सिद्धिदात्री का आशीर्वाद समस्त साधकों को प्राप्त हो। माँ के आशीष से जगत में स्नेह, समता, बंधुत्व और समरसता की भावना का प्रसार हो। माँ की कृपा सदैव बनी रहे। यही प्रार्थना है-यही कामना है। जय माता सिद्धिदात्री!”
देखिए इस मौके पर किसने किस तरह दी शुभकामनाएं…
देवि प्रपन्नार्तिहरे प्रसीद
प्रसीद मातर्जगतोऽखिलस्य।
प्रसीद विश्वेश्वरि पाहि विश्वं
त्वमीश्वरी देवि चराचरस्य॥शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर आज सायंकाल श्री @GorakhnathMndr में प्रदेशवासियों की उन्नति की कामना के साथ जगत जननी माँ जगदंबा की आरती की।
माँ की कृपा सदैव बनी रहे। pic.twitter.com/33sFYr3rBl
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 24, 2020
वन्दे वांछित मनोरथार्थ चन्द्रार्घकृत शेखराम्।
कमलस्थितां चतुर्भुजा सिद्धीदात्री यशस्वनीम्॥माँ दुर्गा के नवम स्वरूप माँ सिद्धिदात्री सभी प्रकार की सिद्धियों को देने वाली हैं। देवी माँ से समस्त देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, आरोग्य एवं सफल जीवन की प्रार्थना करता हूँ। pic.twitter.com/ECAX1ft9N8
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) October 25, 2020