पीएम मोदी ने देशवासियों को दी महानवमी की शुभकामनाएं, कहा- हर किसी को अपने कार्यों में मिले सिद्धि

Mahanavmi: आज देवी दुर्गा(Maa Durga) के नौवें और अंतिम रूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-आराधना की जाती है। माता सिद्धिदात्री के भक्त मानते हैं  कि उनकी विधिवत पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और मनुष्य को यश, बल और धन की सिद्धि होती है।

Avatar Written by: October 25, 2020 8:34 am
PM Modi Namaste

नई दिल्ली। रविवार को देशभर में विजयादशमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने हर किसी को अपने कार्यों में सिद्धि मिलने की मनोकामना की। उन्होंने लिखा कि, “देशवासियों को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। नवरात्रि के इस पावन दिवस पर मां दुर्गा की नौवीं शक्ति देवी सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। मां सिद्धिदात्री के आशीर्वाद से हर किसी को अपने कार्यों में सिद्धि प्राप्त हो।” वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने भी शुभकामना देते हुए समस्त देशवासियों को ‘महा नवमी’ के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। इसके अलावा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा कि, “सभी देशवासियों को विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं. आज के इस पावन अवसर पर मैं सिक्किम के नाथूला क्षेत्र में जाकर भारतीय सेना के जवानों से भेंट करूंगा एवं शस्त्र पूजन समारोह में भी मौजूद रहूंगा।”

बता दें कि मां सिद्धिदात्री को सिद्धि की देवी माना जाता है। आज की आराधना के साथ ही शारदीय नवरात्र पूर्ण हो जाता है। आज देवी दुर्गा के नौवें और अंतिम रूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-आराधना की जाती है। माता सिद्धिदात्री के भक्त मानते हैं  कि उनकी विधिवत पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और मनुष्य को यश, बल और धन की सिद्धि होती है।

PM Narendra Modi

इस मौके पर राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, “विजय अंततः सत्य की ही होती है। आप सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएँ।” वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि, “अष्ट सिद्धि, नौ निधियों की प्रदाता, करुणामयी, शुभ फलदायिनी माता सिद्धिदात्री का आशीर्वाद समस्त साधकों को प्राप्त हो। माँ के आशीष से जगत में स्नेह, समता, बंधुत्व और समरसता की भावना का प्रसार हो। माँ की कृपा सदैव बनी रहे। यही प्रार्थना है-यही कामना है। जय माता सिद्धिदात्री!”

देखिए इस मौके पर किसने किस तरह दी शुभकामनाएं…

Latest