News Room Post

#VasundharaRaje birthday: राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे का जन्मदिन आज, PM मोदी-सीएम योगी ने दी बधाई

नई दिल्ली। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) का आज जन्मदिन है। वसुंधरा राजे आज 68 वर्ष की हो गई हैं। पूर्व सीएम राजे का जन्म 8 मार्च 1953 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम जीवाजी राव सिंधिया और माता का नाम विजया राजे सिंधिया था। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ट्वीट कर वसुंधरा राजे को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने भी राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. सीएम योगी ने आगे कहा है कि ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु व स्वस्थ रहें।

बता दें कि वसुंधरा राजे दो बार राजस्थान (Rajasthan) की मुख्यमंत्री रही हैं। पहली बार वसुंधरा राजे ने साल 2003 में प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभाली। इससे पहले राजे केंद्र में विदेश राज्य मंत्री और एमएसएमई मंत्रालय में भी कामकाज संभाल चुकी हैं।

Exit mobile version