News Room Post

PM Modi Interview: ‘पूरी दुनिया मानती है, ये भारत का समय है’, विधानसभा चुनावों के बाद PM मोदी का पहला इंटरव्यू

नई दिल्ली। हाल ही में पांच राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शानदार प्रदर्शन किया। भाजपा ने पांच में से तीन हिंदी पट्टी राज्य मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में शानदार जीत का परचम लहराया। विधानसभा चुनाव के नतीजों ने राजनीतिक विश्लेषक को चकित कर दिया। वहीं विधानसभा चुनावों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का पहला इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने कई सवालों के जवाब दिया है। पीएम मोदी ने विपक्ष दलों को भी निशाने पर लिया। पीएम मोदी ने इंडिया टुडे ग्रुप को दिए साक्षात्कर में कहा, पूरी दुनिया मानती है कि ये भारत का समय है। मेरे लिए गारंटी केवल वादा नहीं है, गारंटी की बात पर बाध्य हो जाता हूंं। गरीबों का विश्वास मुझे आगे बढ़ाता है।

मक्खन नहीं पत्थर पर लकीर खींचना चाहिए- पीएम मोदी

कुछ दलों ने गरीबों का भरोसा तोड़ा है लेकिन हमने भरोसा जीता है। साथ ही उन्होंने बताया किसी तरह से भारत के इस समय में कोशिश की जा रही है देश को नई ऊचाइंयों पर ले जाया जाए। मक्खन पर लकीर को सब बनाते है कोशिश पत्थर पर लकीर बनाने की है। काम कठिन है लेकिन ये करना जरूरी है।

पीएम मोदी ने अपने इंटरव्यू में बताया कि, जब वो कोई निर्णय लेते है वो नेशन फर्स्ट के नजरिए से देखते है। विभिन्न मंचों पर भारत बोलने का अवसर तलाशता है। विश्व स्तर पर भारत नए मुद्दे उठाता है जो मानवता के लिए है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस इंटरव्यू में एक और बड़ी बात कही है कि जो मैं कुछ शुरू करता हूं, उसका अंत भी जानता हूं। लेकिन मैं कभी ब्लू प्रिंट की घोषणा नहीं करता हूं।

इस इंटरव्यू में पीएम मोदी ने एक बार फिर परिवारवाद पर कुठाराघात किया। उन्होंने कहा, परिवारवादी दलों को भाजपा में लोकतंत्र है उससे दिक्कत होती है। भाजपा का अपना एक स्पष्ट मिशन है। भाजपा में जितने भी नेता है उन सभी ने जमीनी कार्यकर्ता के तौर पर काम की शुरुआत की। कड़ी मेहनत की और आगे बढ़े।

Exit mobile version