News Room Post

भाजपा स्थापना दिवस: लॉकडाउन के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी ने की 5 सूत्रीय अपील, जानिए क्या है?

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सोमवार को अपना 40वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारा स्थापना दिवस ऐसे समय पर आया है जब दुनिया मुश्किल वक्त से गुजर रही है। उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर कहा कि भारत दुनिया के उन देशों में से है जिसने कोरोनावायरस की गंभीरता को समझा और इसके खिलाफ एक व्यापक जंग की शुरुआत की।

पीएम मोदी ने कहा, हमें तो यही सिखाया गया है कि घर से बड़ा देश है। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जो कदम उठाए गए हैं उनकी तारीफ पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है। भारत ने सार्स देशों और जी-20 बैठक में इस विषय पर सक्रियता से हिस्सा लिया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से 5 आग्रह भी किए हैं।

1. गरीबों को राशन दें: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गरीबों को राशन देने का अभियान लगातार चलना चाहिए। आने वाले दिनों में इसे एक बड़े अभियान के रूप में बदलना है। जब से संकट से शुरू हुआ हैए तब से पार्टी के कार्यकर्ता दिन-रात इसमें जुटे हैं। एक-एक भाजपा कार्यकर्ता सुनिश्चित कर ले कि आसपास कोई गरीब भूखा न रहे।

2. फेस कवर गिफ्ट करें: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता घर में अपने और पांच अन्य लोगों के लिए फेस कवर भी बना सकते हैं। यह फेस कवर जरूरतमंदों को गिफ्ट कर सकते हैं।

3. धन्यवाद अभियान चलाएं: प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लगे पांच वर्गों के लिए धन्यवाद अभियान चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ के 40 घरों पर जाकर पांच वर्गों के लिए तैयार अलग-अलग धन्यवाद प्रस्तावों पर हस्ताक्षर कराएं। इसके बाद बूथ पर नर्सए डॉक्टरए सफाईकर्मी, पुलिसकर्मी, बैंक, पोस्ट ऑफिस कर्मी और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को धन्यवाद प्रस्ताव भेंट करें।


4. आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कराएं: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना संक्रमण की चुनौती से निपटने के लिए एक आरोग्य सेतु ऐप तैयार हुआ है। स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ता कम से कम 40 लोगों के मोबाइल में ऐप डाउनलोड करवाने के साथ उसमें जरूरी जानकारियां भरें। संकट की स्थिति में हर किसी को यह ऐप इंस्टाल करना है।

5. दान करें: प्रधानमंत्री मोदी ने पांचवें आग्रह के तौर पर कार्यकर्ताओं से पीएम केयर में दान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस समय भी लाखों लोग पीएम कैश फंड में दान कर रहे हैं। प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को खुद भी सहयोग करना है और कम से कम 40 लोगों को सहयोग करने के लिए प्रेरित करना है। दुखियारों के बीच जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं को आंसू पोंछना है।

Exit mobile version