News Room Post

Bihar Politics: बिहार में फिर सियासी उल्टफेर!, नीतीश कुमार के साथ गठबंधन की खबरों पर BJP ने तोड़ी चुप्पी, किया ये बड़ा दावा

नई दिल्ली। बिहार में लगभग कुछ समय के अंतराल के बाद बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिल ही जाता है। कभी नीतीश कुमार वाली राज्य सरकार भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन में आ जाती है। तो कभी कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों के साथ। बीते साल 2022 में भी नीतीश कुमार ने अपना यही रवैया अपनाते हुए भाजपा गठबंधन तोड़ लालू यादव की पार्टी राजद और कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लिया था। अभी इस नई बिहार सरकार को ज्यादा वक्त भी नहीं गुजरा है कि खबरें  हैं कि नीतीश कुमार का मन अब इस गठबंधन से भर चुका है और वो फिर से भाजपा के साथ आ सकते हैं। हालांकि भाजपा का नीतीश कुमार के साथ गठबंधन को लेकर क्या रुख है अब ये साफ हो गया है। भारतीय जनता पार्टी की बिहार इकाई के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नीतीश कुमार के साथ गठबंधन को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है।

नीतीश सरकार के साथ गठबंधन को लेकर कही ये बात

संजय जायसवाल ने नीतीश कुमार की तुलना पेंडुलम से करते हुए कहा है कि उनकी डोलने की प्रवृत्ति है। कभी वो लुढ़क कर हमारे साथ आ जाते हैं। तो कभी दूसरे दलों के पास पहुंच जाते हैं। नीतीश कुमार को धोखेबाज बताते हुए संजय जायसवाल ने कहा कि वो धोखा देने वाले प्रवृत्ति के हैं। हम अब धोखा खाने वाले नहीं है। फिर से नीतीश कुमार सरकार के साथ हाथ मिलाने का तो सवाल ही नहीं उठता।

नीतीश कुमार विश्वासघाती आदत के हैं- जायसवाल 

संजय जायसवाल ने नीतीश कुमार पर तीखे हमले करते हुए कहा कि वो काफी अप्रिय है और उनकी अलोकप्रियता की वजह से ही साल 2020 के विधानसभा चुनाव में जदयू का प्रदर्शन खराब रहा। उस वक्त भी हमारा प्रदर्शन रहता था। नीतीश कुमार विश्वासघाती आदत के हैं जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो चुनाव से पहले किए गए वादे को पूरा करते हुए उन्हें मुख्यमंत्री बनाकर अपना वादा पूरा किया था।

खैर संजय जायसवाल ने तो ये साफ कर दिया है कि अब भारतीय जनता पार्टी, बिहार की नीतीश सरकार पर भरोसा नहीं करने वाली। अब देखना होगा आने वाले वक्त में बिहार सरकार में क्या कुछ उलटफेर देखने को मिलता है…

Exit mobile version