नई दिल्ली। भारतीय राजनीति से हम धर्म को अलग नहीं कर सकते यह बात खुद महात्मा गांधी ने कही थी, और यह बात बिल्कुल सच है क्योंकि भारत की राजनीति में धर्म का बोलबाला खूब देखने को मिलता है। चाहे कोई भी राजनीतिक दल हो धर्म और जाति के नाम पर वोट लेने से पीछे नहीं हटता है। इन सबके बीच कर्नाटक कांग्रेस के कार्याध्यक्ष सतीश जारकीहोली का एक बेहद ही शर्मनाक बयान सामने आया है। दरअसल, सतीश जारकीहोली ने हिंदू शब्द को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। कांग्रेस नेता के इस बयान को लेकर विवाद शुरू हो गया है। सबसे पहले हम आपको यह बताते हैं कि आखिर कांग्रेस के सतीश जारकीहोली ने हिंदू को लेकर क्या कहा है। अपने बयान में कांग्रेस नेता ने कहा कि हिंदू शब्द तो भारत का है ही नहीं। उन्होंने कहा कि यह शब्द पारसी है। उन्होंने कहा पारसी ईरान, इराक, किर्गिस्तान में हैं। ऐसे में यह हमारा कहां से हो गया।
#WATCH हिंदू शब्द कहां से आया? यह फ़ारसी है। भारत का क्या संबंध है? यह आपका कैसे हो गया हिंदू? इस पर चर्चा होनी चाहिए। यह शब्द आपका नहीं है। अगर आपको इसका मतलब समझ में आएगा तो आपको शर्म आ जाएगी: कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी राज्य अध्यक्ष सतीश जरकीहोली (06.11) pic.twitter.com/GRC9o1x4xT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 7, 2022
उन्होंने कहा कि हिंदू का जो मतलब है वह बहुत गंदा है। उन्होंने कहा कि कहीं का धर्म कहीं का शब्द लाकर आप हमारे ऊपर जबरदस्ती का डाल रहे हैं। कर्नाटक कांग्रेस के नेता बेलगावी जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने यह आपत्तिजनक बयान दिया है।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘यह सहयोग नहीं है, यह वोट बैंक का प्रयोग और उद्योग बन चुका है। कांग्रेस पार्टी जिस का मूल उद्देश्य हिंदुओं का विरोध करना है जिसने हमेशा हिंदुओं का अपमान किया है, जिसको हमेशा लगता है हिंदुओं को दो गाली जिससे मिले वोट बैंक की ताली। उसी कांग्रेस के नेता ने एक बार फिर हिंदुओं को अपमानित करने वाला विवादित बयान दिया है’।
यहां देखें वीडियो-
After Shivraj Patil now Karnataka Congress Committee working president Satish Jarkiholi provokes & insults Hindus. Says हिंदू शब्द का मतलब बहुत ही गंदा है.
This is not a Sanyog but a Votebank Ka Udyog
From Hindu terror to Opposing Ram Mandir to Linking Gita with Jihad pic.twitter.com/bAQIHnt0kE
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) November 7, 2022