News Room Post

Prashant Kishor on Nitish Kumar: बिहार में सियासी ड्रामे के बीच पीके का महागठबंधन पर हमला, नीतीश कुमार को लेकर कह दी ये बात

Prashant Kishor on Nitish Kumar: उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, अगर महागठबंधन अगले 2 साल में 10 लाख लोगों को नौकरी दे देंगे तो मैं अपना राजनीति छोड़कर नीतीश कुमार को ही अपना नेता मान लूंगा। नीतीश कुमार जनता को सीधा-सीधा बेवकूफ बना रहे हैं। इतनी सारी नौकरी कहां से लाएंगे। जो नियोजित शिक्षक स्कूलों में पढ़ा रहे हैं, उन्हें तो 6 महीने पर तनख्वाह दे नहीं पा रही ये सरकार और नई नौकरियां कहां से दे पाएगी।

नई दिल्ली। एक तरफ जहां बिहार में नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। लेकिन कैबिनेट विस्तार के बाद से ही नीतीश कुमार की महागठबंधन की सरकार विवादों में घिरी हुई है। नीतीश सरकार में कार्तिकेय सिंह को कानून मंत्री बनाए जाने के बाद से विवादों में फंसी हुई है। दरअसल कार्तिकेय सिंह के ऊपर अपहरण का केस दर्ज है और नीतीश कुमार ने उन्हें कैबिनेट में शामिल कर बुरी तरह से फंस गए है। इसी बीच चुनावी रणनीतिकार पीके यानि प्रशांत किशोर ने बिहार की नई महागठबंधन की सरकार हमला बोला है। जन सुराज अभियान के तहत समस्तीपुर पहुंचे पीके ने नीतीश कुमार पर जमकर चुटकी ली। इतना ही नहीं उन्होंने इशारों ही इशारों में राज्य में बड़ा उल्टफेर होने का भी दावा कर डाला।

उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, अगर महागठबंधन अगले 2 साल में 10 लाख लोगों को नौकरी दे देंगे तो मैं अपना राजनीति छोड़कर नीतीश कुमार को ही अपना नेता मान लूंगा। नीतीश कुमार जनता को सीधा-सीधा बेवकूफ बना रहे हैं। इतनी सारी नौकरी कहां से लाएंगे। जो नियोजित शिक्षक स्कूलों में पढ़ा रहे हैं, उन्हें तो 6 महीने पर तनख्वाह दे नहीं पा रही ये सरकार और नई नौकरियां कहां से दे पाएगी।

आगे पीके ने नीतीश कुमार पर वार करते हुए कहा कि, अगले विधानसभा चुनाव से पहले कई बार पलटी मारेंगे।। क्योंकि जनता ने उन्हें वोट ही नहीं दिया है। ये सरकार जुगाड़ से चल रही है। नीतीश कुमार फेविकोल लगाकर कुर्सी पर चिपक गए हैं। जिसको पलटना हो वो पलट जाए। हम फेविकल लगाकर बैठे हुए अपनी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर।

यहां देखिए वीडियो-

ज्ञात हो कि बिहार में जेडीयू ने भाजपा से गठबंधन तोड़कर आरजेडी के साथ मिलकर सरकार बनाई है। नीतीश कुमार ने राज्य में आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Exit mobile version