News Room Post

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी ने राजघाट पर बापू को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। देशभर में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जा रही है। इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजघाट जाकर बापू को श्रद्धांजलि दी। 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इससे पहले ट्विटर के जरिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री ने राष्ट्रपिता को नमन किया था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर राजघाट जाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर राजघाट जाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने राजघाट पर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजघाट पर महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने राजघाट जाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

महात्मा गांधी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेता थे। भारत की आजादी में बापू ने बेहद अहम भूमिका निभाई थी। देश की आजादी के लिए गांधी जी कई बार जेल भी गए थे। 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या कर दी गई थी।

Exit mobile version