newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी ने राजघाट पर बापू को दी श्रद्धांजलि

देशभर में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जा रही है। इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजघाट जाकर बापू को श्रद्धांजलि दी।

नई दिल्ली। देशभर में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जा रही है। इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजघाट जाकर बापू को श्रद्धांजलि दी। 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

President Ram Nath Kovind and PM Narendra Modi

इससे पहले ट्विटर के जरिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री ने राष्ट्रपिता को नमन किया था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर राजघाट जाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

m venkaiah naidu

प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर राजघाट जाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

PM Narendra Modi

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Rajnath Singh

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने राजघाट पर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि दी।

BJP leader Lal Krishna Advani

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजघाट पर महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 Congress Leader Sonia Gandhi

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने राजघाट जाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

Manmohan Singh

महात्मा गांधी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेता थे। भारत की आजादी में बापू ने बेहद अहम भूमिका निभाई थी। देश की आजादी के लिए गांधी जी कई बार जेल भी गए थे। 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या कर दी गई थी।