News Room Post

Chhath Puja 2020: राष्ट्रपति कोविंद, राहुल गांधी ने दी आस्था के महापर्व छठ पर देशवासियों को बधाई

नई दिल्ली। बिहार सहित उत्तर भारत और देश के अलग-अलग हिस्सों में शुक्रवार को लोग छठ पर्व (Chhath Puja) के मौके पर सूर्य भगवान की पूजा अर्चना कर रहे हैं। आस्था के इस महापर्व पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, आस्था के पावन महापर्व, छठ पूजा पर देशवासियों को शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि इस वर्ष छठ मैया सभी देशवासियों को आरोग्य और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करे। आइए, छठ पूजा के शुभ अवसर पर प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लें तथा कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए पर्व मनाएं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी लोगों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, एक ऐसा व्रत-पूजन जो उगते और डूबते सूरज दोनों का ही महत्व दर्शाता है: छठ पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने भी लोगों को छठ पर्व की बधाई दी हैं। केजरीवाल ने लिखा, भगवान सूर्य की उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। छठी मईया आप सबकी सभी मनोकामनाएँ पूरी करें, आप स्वस्थ रहें, समृद्ध रहें।

Exit mobile version