News Room Post

Karnataka Elections 2023: खड़गे के बयान पर प्रियंका गांधी से किया सवाल, कहा-जनता का ध्यान भटका रही BJP

Karnataka Elections 2023: मीडिया द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बयान पर प्रियंका गांधी से सवाल किया। तो उन्होंने जवाब दिया कि इस चुनाव में मुद्दे क्या है उससे ध्यान मत भटकिए। इस चुनाव में महंगाई, बेरोजगारी मुद्दे हैं। विकास नहीं हुआ है। जनता को लूटा गया है।

Priyanaka Gandhi

नई दिल्ली। कर्नाटक चुनाव प्रचार में गाली पॉलिटिक्स पर पहली बार गांधी फैमिली का पहला रिएक्शन सामने आया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये उनकी असल मुद्दे से भटकाने की कोशिश है। पहले जनता को लूटा, ल अब लगातार ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि कर्नाटक चुनाव के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर विवादित बोल बोले थे। उन्होंने प्रधानमंत्री को जहरीला सांप बताया था। पीएम मोदी के अपमान को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच अब संग्राम छिड़ा हुआ है। अब इसी गाली पॉलिटिक्स के बीच गांधी परिवार से किसी की प्रतिक्रिया आई है।

प्रियंका गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, जनता देख रही है समझ रही है हर स्तर पर लूटा है और धोखा दिया है। वहीं मीडिया द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बयान पर प्रियंका गांधी से सवाल किया। तो उन्होंने जवाब दिया कि इस चुनाव में मुद्दे क्या है उससे ध्यान मत भटकिए। इस चुनाव में महंगाई, बेरोजगारी मुद्दे हैं। विकास नहीं हुआ है। जनता को लूटा गया है। पीएम मोदी और भाजपा के नेता है जनता का ध्यान कहीं और आकर्षित करना चाहते हैं उसको भटकाना चाहते है। तो वो ये करें, हम नहीं करेंगे। ये चुनाव जनता के लिए है जनता जानती है उनके साथ धोखा हुआ है।

इससे पहले कर्नाटक के खानापुर में प्रियंका गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित करते भाजपा पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि, भाजपा की सरकार ने कर्नाटक से 1.50 लाख करोड़ रुपए लूटे हैं।ये लूट की, झूठ की सरकार है। इन पैसों से कर्नाटक में 100 AIIMS के अस्पताल, बच्चों के लिए 30,000 स्मार्ट क्लासरूम, 30 लाख गरीबों के लिए घर बन सकते थे। (भाजपा ने) हर स्तर पर लूटा है और धोखा दिया है। बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा के चुनाव होने है, जबकि 13 मई को चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Exit mobile version