News Room Post

Video: राहुल ने करगिल युद्ध के हीरो से सीखा छोले-भटूरे बनाना, बहन की प्रियंका की है फेवरेट डिश

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे है। 07 सितंबर 2022 कन्याकुमारी से शुरू हुई उनकी पदयात्रा अब लगभग अपने अंतिम पड़ाव की ओर है। बता दें कि 31 जनवरी 2023 को उनकी भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर पर जाकर खत्म होगी। वहीं राहुल गांधी अपनी इस यात्रा को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते है। उनकी पदयात्रा में बॉलीवुड सितारे से लेकर पूर्व नौकरशाह समेत कई  हस्तियां जुडं चुकी है। अब भारत जोड़ो यात्रा के बीच राहुल गांधी ने कारगिल युद्ध के हीरो रहे नायक दीपचंद से कुकिंग सीखी। जिसका वीडियो कांग्रेस पार्टी ने अपने यूट्यूब चैनल पर भी डाला है।

वीडियो में राहुल गांधी सबसे पहले उनका हाल चाल पूछते है। इस दौरान राहुल गांधी ने बताया की बहन प्रियंका गांधी को छोले भटूरे बहुत पंसद है। वो बताते है कि दीपचंद दुनिया के सबसे अच्छे छोले भटूरे बनाते है। तो मैंने सोचा कि मैं भी सीख लूं। ताकि प्रियंका के जन्मदिन पर उसके लिए छोले भटूरे बना दूं।



इसके बाद दोनों किचन में जाते है। इस दौरान दीपचंद राहुल गांधी को छोले भटूरे बनाने की विधि बताते है। छोले भटूरे बनाने के दौरान दोनों कई मुद्दों पर बातचीत करते है। दीपचंद उन्हें अपने आर्मी से जुड़े किस्से भी सुनाते है। बातों ही बातों में राहुल उनसे अग्निवीर को लेकर राय लेते है। दीपचंद भी इस पर अपनी राय बताते है। वहीं छोले भटूरे तैयार होने के बाद वो सबके साथ मिलकर खाते है।

बता दें कि करगिल युद्ध के हीरो रहे दीपचंद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो चुके है। हरियाणा के हिसार के रहने वाले दीपचंद ने साल 1999 के करगिल युद्ध के दौरान अपना दोनों और एक हाथ गंवा दिया था।

Exit mobile version