News Room Post

Make In India : दिल्‍ली-मेरठ के बीच जल्‍द ही चलेगी रैपिड ट्रेन, सामने आया फर्स्ट लुक

rapid train2

नई दिल्ली। मेक इन इंडिया (Make in India) के तहत बनी देश की पहली अत्याधुनिक रैपिड ट्रेन (Rapid Train) की पहली झलक सामने आ गई है। दिल्‍ली-मेरठ (Delhi-Meerut) के बीच जल्‍द ही रैपिड ट्रेन चलेगी। जो यात्रियों के सफर को काफी आसान बना देगी। बता दें कि रैपिड ट्रेन सबसे पहले गाजियाबाद (Ghaziabad) में दौड़ेगी। एनसीआरटीसी ने शुक्रवार को रैपिड ट्रेन के पहले लुक और कोच का डिजाइन जारी (Rapid Train First Look) कर दिया। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ये पूरी ट्रेन बॉम्बार्डियर इंडिया के सावली प्लांट, गुजरात में बनेगी। 2022 में ट्रेन का पहला प्रोटोटाइप बनकर तैयार हो जाएगा। मार्च 2023 में रैपिड ट्रेन साहिबाबाद से दुहाई के बीच दौडऩे लगेगी। हर ट्रेन में छह कोच होंगे।

कुछ इस तरह चलेगी दिल्ली-मेरठ के बीच ‘रैपिड रेल’

रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर के पहले चरण की शुरुआत 2023 में होगी और इसकी मदद से दिल्ली से मेरठ की दूरी महज 60 मिनट में तय होगी। इस ट्रेन को बांबर्डियर बना रहा है। यह कॉरिडोर दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा के समय को लगभग एक तिहाई कर देगा।

गौरतलब है कि मौजूदा समय में सड़क मार्ग से दिल्ली से मेरठ तक का आवागमन समय 3-4 घंटे का समय लगता है लेकिन आरआरटीएस की मदद से यह दूरी 60 मिनट से भी कम मे तय की जा सकेगी। साहिबाबाद से शताब्दी नगर (मेरठ) के बीच लगभग 50 KM लंबे खंड पर सिविल निर्माण कार्य जारी हैं। साथ ही गाजियाबाद, साहिबाबाद, गुलधर और दुहाई आरआरटीएस स्टेशन का निर्माण कार्य भी पूरे जोरों पर है। साहिबाबाद से दुहाई के बीच के 17 किमी लंबे प्राथमिक खंड पर परिचालन 2023 से प्रस्तावित है। जबकि पूरे कॉरिडोर को 2025 में जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

अन्य दो फेज आरआरटीएस कॉरिडोर, दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी और दिल्ली-पानीपत हैं। दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी कॉरिडोर के लिए पूर्व-निर्माण गतिविधियां जारी हैं और इसकी डीपीआर भारत सरकार के विचारधीन है, वहीं दिल्ली-पानीपत आरआरटीएस कॉरिडोर की डीपीआर संबंधित राज्य सरकारों के विचारधीन है।

Exit mobile version