News Room Post

पत्रकार रवीश कुमार के भाई और रेप के आरोपी रहे ब्रजेश पांडेय को कांग्रेस ने दिया टिकट, लोगों ने कहा- ‘शर्म करो..’

Brajesh Pandey : कांग्रेस(Congress) द्वारा गुरुवार को 49 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। जिन लोगों को विधानसभा की सीटों के लिए प्रत्याशी बनाया गया है उसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव(Sharad Yadav) की बेटी सुभाषिनी और फिल्म अभिनेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा(Lav Sinha) के भी नाम है।

Brajesh Pandey Raahul Gandhi Raveesh Kumar

नई दिल्ली। बिहार में चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है, सभी राजनीतिक दलों की तरफ से पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान जारी है। ऐसे में कांग्रेस की तरफ से जारी उम्मीदवारों की लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा ब्रजेश पांडेय के नाम पर है। बता दें कि ब्रजेश पांडेय पत्रकार और NDTV के एंकर रवीश कुमार के भाई हैं। ब्रजेश पांडेय पर रेप का आरोप भी लग चुका है। बता दें कि कांग्रेस ने तीन चरणों में होने वाले बिहार चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट में 49 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। इसी लिस्ट में कांग्रेस ने ब्रजेश पांडेय को मोतिहारी के गोविंदगंज से टिकट दिया है। ऐसा नहीं है कि ब्रजेश पांडेय पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं, पांडेय, इसके पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं, हालांकि उन्हें जीत नहीं मिल पाई थी। बता दें कि रवीश कुमार के भाई कांग्रेस में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर भी रह चुके हैं।

चूंकि ब्रजेश पांडेय को लेकर ट्विटर पर काफी सक्रिय रहने वाले अंकुर सिंह नाम के यूजर ने लिखा है कि “रवीश कुमार के भाई और कांग्रेस नेता ब्रजेश पांडेय व उनके दोस्त निखिल पर एक नाबालिग दलित लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा था।” ट्वीट में कहा गया कि बाद में मामले को निपटारे के लिए रेप पीड़िता को निखिल से विवाह करने के लिए मजबूर होना पड़ा। हाथरस में फोटो खिंचवाने के बाद राहुल गांधी ने ब्रिजेश पांडेय को टिकट दिया है।”

गौरतलब है कि ब्रजेश पांडेय पर जजब 2017 में रेप का आरोप लगा था तो कांग्रेस ने उस दुष्कर्म मामले को लेकर उनसे किनारा कर लिया था। मगर अब प्रत्याशी की दूसरी लिस्ट में कांग्रेस ने उन्हें टिकट दिया है। इधर रवीश कुमार के भाई को टिकट दिए जाने पर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर ब्रजेश पांडेय को लेकर कांग्रेस और रवीश कुमार की भी खूब फजीहत हो रही है। एक यूजर ने लिखा कि, “रबिश कुमार ज्ञान की नदियां बहा देते हैं। लेकिन इनकी असलियत बहुत घिनोनी है। हर चीज़ पर सरकार को घेरना और लोगो को कहना तुम सो रहे हो । अब एक असलियत से जागे है।”

वहीं एक यूजर ने लिखा कि, रवीश कुमार कुछ कहना चाहेंगे? शायद सीधे प्राइम टाइम ही कर दें इस बात पर।

गौरतलब है कि कांग्रेस द्वारा गुरुवार को 49 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। जिन लोगों को विधानसभा की सीटों के लिए प्रत्याशी बनाया गया है उसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की बेटी सुभाषिनी और फिल्म अभिनेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा के भी नाम है।

Exit mobile version