News Room Post

R-Day Violence: एक लाख का इनामी लक्खा सिधाना देखा गया बठिंडा में, खुलेआम कर रहा किसान रैली!

Lakha Sidhana: पंजाब की कांग्रेस सरकार पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर दिल्ली हिंसा का दोषी पंजाब में इस कदर खुलेआम कैसे घूम रहा है। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि पंजाब की पुलिस लक्खा सिधाना को गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है, जबकि उसपर एक लाख रुपये का ईनाम रखा गया है।

lakkha Sidhana bathinda

नई दिल्ली। 26 जनवरी को दिल्ली में लाल किले पर हुई हिंसा और तिरंगे के अपमान को लेकर दिल्ली पुलिस को लक्खा सिधाना की तलाश है। बता दें कि लक्खा सिधाना पर पुलिस ने एक लाख रुपये का ईनाम रखा है। ऐसे में अभी तक लक्खा सिधाना पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वहीं खबर मिली है कि लक्खा बठिंडा में किसान रैली करता देखा गया है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक दिल्ली हिंसा का मोस्टवांटेड लक्खा पंजाब के बठिंडा में किसान रैली में देखा गया है। बता दें कि यह रैली सीएम अमरिंदर सिंह के गांव मेहाराज में सुबह 11 बजे हुई। जिसमें लक्खा सिधाना के शामिल होने का दावा किया गया है। ऐसे में अब पंजाब की कांग्रेस सरकार पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर दिल्ली हिंसा का दोषी पंजाब में इस कदर खुलेआम कैसे घूम रहा है। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि पंजाब की पुलिस लक्खा सिधाना को गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है, जबकि उसपर एक लाख रुपये का ईनाम रखा गया है।

गौरतलब है कि मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार सिधाना ने भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) नेता राकेश टिकैत पर भी निशाना साधते हुए कहा है कि, किसान आंदोलन का श्रेय एक व्यक्ति ले रहा है जो कि पंजाबी नहीं है। गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने लाल किले पर जमकर उपद्रव और हिंसा किया। दिल्ली पुलिस का कहना है कि हिंसा के लिए उकसाने वालों में दीप सिद्धू और लक्खा सिधाना मुख्य रूप से शामिल हैं।

वहीं सिधाना के पंजाब में होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सरकार पर सिधाना को बचाने का आरोप लगाया है। भाटिया का कहना है कि सीएम के इशारे पर सिधाना पर पुलिस हाथ नहीं डाल रही है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन पर कांग्रेस राजनीति कर रही है।

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में दीप सिद्धू, मनिंदर सिंह, इकबाल और जसप्रीत जैसे आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

बठिंडा में लक्खा सिधाना के देखे जाने पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन..

Exit mobile version