News Room Post

UP : गणतंत्र दिवस पर दिखेगी इस बार ‘चुनौतियों के बीच बढ़ता उत्तर प्रदेश’ थीम, मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी जानकारी

UP: राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) के अवसर पर राजधानी लखनऊ (Lucknow) में आयोजित राजकीय समारोह में चुनौतियों के बीच बढ़ता उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की झलक प्रस्तुत की जाएगी।

Yogi Adityanath

लखनऊ। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) के अवसर पर राजधानी लखनऊ (Lucknow) में आयोजित राजकीय समारोह में ‘चुनौतियों के बीच बढ़ता उत्तर प्रदेश’ की झलक प्रस्तुत की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के निर्देशों के मुताबिक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की झांकी के लिए यह थीम तय की गई है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी है। झांकी में प्रदेश की बेहतर कानून व्यवस्था, आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति, इन्वेस्टर समिट, प्रधान मंत्री गरीब कल्याण रोजगार योजना, प्रदेश में रोजगार का सृजन तथा कृषि क्षेत्र में हुई प्रगति की झलक दिखाई जाएगी।

आपको बता दें कि कोरोना काल जैसी महामारी के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जिस तरह से कार्य किया गया, आपदाकाल में सामान्य जन की स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने का जैसा प्रयास प्रदेश में किया गया, उसने राष्ट्रीय पटल पर प्रदेश को नई पहचान दी है। गणतंत्र दिवस की झांकी में यह सभी बिंदु प्रतिबिंबित होंगे।

Exit mobile version