News Room Post

Ayodhya Accident: अयोध्या में भीषण सड़क हादसा, बस पलटने से 2 से ज्यादा की मौत, कई घायल

Road accident in Ayodhya

नई दिल्ली। अयोध्या में भीषण सड़क हादसा हो गया है। बस पलटने से हुए हादसे में 2 से ज्यादा की मौत की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। बताया जा रहा है ये घटना अयोध्या-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। जहां एक प्राइवेट बस ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में ही सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 30 से ज्यादा सवारी घायल है।

घटना आज, मंगलवार की सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बस पर सवार यात्री दिल्ली से बस्ती और सिद्धार्थ नगर के लिए जा रहे थे तभी से हादसा हो गया। हादसे में घायल हुए लोगों में से करीब 12 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि बाकी यात्रियों का प्रारंभिक इलाज करने के बाद छुट्टी दे दी गई है। घटना में मारे गए 3 में से दो की पहचान नहीं हो सकी है। जबकि एक की पहचान रमेश 35 वर्ष निवासी सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।

वहीं, जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी नीतीश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने घटनास्थल और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया है। उन्होंने स्वास्थ विभाग के अधिकारियों को घटना में घायल हुए लोगों को बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए हैं।

Exit mobile version