News Room Post

BJP vs SP: अब सपा ने BJP नेता के खिलाफ शिकायत की FIR, ऋचा राजपूत बोली- इनके FIR से हम नहीं डरेंगे…

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में भाजपा और सपा आमने-सामने आ गई है। दरअसल समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल हेड मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। मनीष जगन पर सपा के ट्विटर हैंडल से अभद्र ट्वीट करने का आरोप है। मनीष अग्रवाल अभद्र टिप्पणी करने के 3 मामले दर्ज किए है। वहीं समाजवादी पार्टी ने उनकी गिरफ्तारी का विरोध किया है। सपा कार्यकर्ता आज सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन भी कर रही है। साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव मनीष अग्रवाल की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस मुख्यालय भी पहुंचे। इस दौरान वो पुलिस पर भड़कते हुए भी दिखाई दिए। इतना ही नहीं जब पुलिस अफसर ने उनके लिए चाय मंगवाई तो उन्होंने पीने से साफ इंकार कर दिया।

इसी बीच अब सपा ने भाजपा युवा मोर्चा की सोशल मीडिया प्रभारी ऋचा राजपूत के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। भाजपा नेता के खिलाफ ये शिकायत सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने करवाई है। उन्होंने ऋचा राजपूत पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।

सपा द्वारा एफआईआर दर्ज कराने पर ऋचा राजपूत भड़क गई। उन्होंने सपा पर पलटवार करते हुए लिखा, ”इनके FIR से हम नही डरेंगे… इनको कोर्ट में भी इनकी भाषा में जवाब दिया जाएगा…।”

एक अन्य ट्वीट में लिखा, ”वो सभी ट्वीट भी डाले जाए जिन ट्वीट के बाद ये ट्वीट करने पर विवश किया, रेप करने की धमकी दी गई जान से मारने की धमकी दी गई .. अपने घर आंच आई तो पूरी पार्टी एक लड़की पर हमलावर हो गई है।”

इससे पहले सपा ने मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। सपा ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा,”भारतीय जनता पार्टी अपनी युवा नेता से माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की पत्नी और बेटी पर अभद्र टिप्पणियां करवा रही है। अभद्रता का परिचय देने वाली नेता पर एफआईआर दर्ज हो गई है। इनपर कार्रवाई कब होगी।”

बता दें कि इससे पहले सपा के मीडिया कोर्डिनेटर मनीष जगन अग्रवाल ने उस वक्त सुर्खियों में आए थे। बीते साल मनीष अग्रवाल ने एक्टिविस्ट लिसिप्रिया कंगुजम को विदेशी बता डाला था। दरअसल उन्होंने 10 वर्षीय जलवायु कार्यकर्ता कंगुजम की एक फोटो शेयर की थी जिसमें कंगुजम ताजमहल के सामने प्रदर्शन कर रही थी। इसके बाद कंगुजम ने खुद को भारतीय बताते हुए सपा नेता को मुंहतोड़ जवाब भी दिया था।

Exit mobile version