News Room Post

Karnataka Election Results: ‘बजरंगबली का गदा भाजपा पर ही पड़ा’, कर्नाटक नतीजों को लेकर संजय राउत का BJP पर तंज

Sanjay Raut On Karnataka Election Results: संजय राउत ने कहा कि कांग्रेस जीत गई है तो मैं ये हार मानता हूं पीएम मोदी और अमित शाह की। कर्नाटक का चुनाव जिस तरह से प्रतिष्ठा का चुनाव बनाया था। पीएम खुद आकर। अपनी हार को देखते हुए उन्होंने बजरंग बली को मैदान में उतारा लेकिन उनकी गदा भाजपा पर ही पड़ गई। कर्नाटक में वही हो रहा है जो 2024 में होगा।

sanjay raut

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे को लेकर तस्वीर साफ होती दिखा रही है। कर्नाटक में इस बार कांग्रेस की सरकार बनते दिखा रही है। रुझानों में कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट मिल गया है। वहीं भाजपा के हाथ से सत्ता छीनते दिखाई दे रही है। कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को बहुमत पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर के बाहर समर्थक जश्न मना रहे है और मिठाईयां बांट रहे है। इस बीच कर्नाटक नतीजों पर शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत का रिएक्शन सामने आया है। संजय राउत ने कहा कि कांग्रेस जीत गई है तो मैं ये हार मानता हूं पीएम मोदी और अमित शाह की। कर्नाटक का चुनाव जिस तरह से प्रतिष्ठा का चुनाव बनाया था। पीएम खुद आकर। अपनी हार को देखते हुए उन्होंने बजरंग बली को मैदान में उतारा लेकिन उनकी गदा भाजपा पर ही पड़ गई। कर्नाटक में वही हो रहा है जो 2024 में होगा।

बता दें कि कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर 10 मई को वोट डाले गए थे। इस बार 2,615 उम्मीदवार चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्नाटक चुनाव नतीजों पर लिखा, ”राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक में जो माहौल दिखा था आज उसी का नतीजा कर्नाटक के चुनाव परिणाम में स्पष्ट दिख रहा है। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष   मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने शानदार कैंपेन किया। कर्नाटक ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है। आने वाले राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भी इसकी पुनरावृत्ति होगी।”

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, कर्नाटक के नतीजे बिल्कुल उम्मीद के अनुकूल हैं। मोदी जी ने खुद को आगे रखकर वोट मांगा था तो यह मोदी जी की हार है…बजरंग बली की गदा भ्रष्टाचारियों के सिर पर पड़ी और भाजपा सरकार वहां से निपट गई।

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से सपा प्रमुख अखिलेश यादव काफी खुश नजर आए। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, ”कर्नाटक का संदेश ये है कि भाजपा की नकारात्मक, सांप्रदायिक, भ्रष्टाचारी, अमीरोन्मुखी, महिला-युवा विरोधी, सामाजिक-बँटवारे, झूठे प्रचारवाली, व्यक्तिवादी राजनीति का ‘अंतकाल’ शुरू हो गया है। ये नये सकारात्मक भारत का महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार व वैमनस्य के ख़िलाफ़ सख़्त जनादेश है।”

Exit mobile version