News Room Post

Sartaj Singh Death: नहीं रहे केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री रहे सरताज सिंह, 85 साल की उम्र में हुआ निधन

sartaj singh

नई दिल्ली। BJP के सीनियर लीडर और केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री रहे सरताज सिंह ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। बताया जा रहा है कि आज सुबह गुरुवार को नेता ने  5.30 बजे अंतिम सांस ली। वो काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था। सरताज सिंह बीते तीन दिन से अपोलो अस्पताल में भर्ती थे।  85 साल की उम्र में वो बढ़ती उम्र से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे थे।उन्होंने अंतिम सांस भोपाल में ही ली थी। रिपोर्ट्स की मानें तो कल पूर्व मंत्री का अंतिम संस्कार भोपाल में ही किया जाएगा।

प्यार से लोग बुलाते थे सरताज बाबू जी

मंत्री रहे सरताज सिंह को सरताज बाबू जी के नाम से भी बुलाया जाता था।पूर्व मंत्री का राजनीतिक करियर भी काफी बुलंद रहा है।  वो दो बार विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा  5 बार सांसद और 13 दिन केन्द्रीय मंत्री भी रहे हैं। 13 दिन का मंत्री पद उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में संभाला था, क्योंकि खुद अटल जी की सरकार 13 दिन की रही थी। चुनावी मैदान में उन्होंने कई बड़े दिग्गज नेताओं को धूल चटाई थी। साल 1989 से 1996 में उन्होंने नर्मदापुरम संसदीय सीट से लगातार तीन बार जीत हासिल की थी और तीनों बार  रामेश्वर नीखरा को हराया था।

लगातार जीतते रहे थे सरताज बाबू

इसके अलावा 1998 में हुए लोकसभा चुनावों में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुन सिंह को लोकसभा चुनावों में हराया था। इसके अलावा 2004 के लोकसभा के चुनावों में भी उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। उन्होंने प्रतिद्वंदी को हराकर विजय हासिल की थी। साल 2013 में भी वो लोकसभा चुनाव जीतकर मंत्री बने थे लेकिन साल 2018 उनके लिए ठीक नहीं रहा और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। सीतासरण शर्मा ने उन्हें विधानसभा चुनाव में हराया था।

 

 

Exit mobile version