News Room Post

Sunil Jakhar quits Congress: सुनील जाखड़ ने कांग्रेस को बोला ‘गुड बाय’, सिद्धू ने तारीफ करते हुए कही ये बात

नई दिल्ली। शनिवार को कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। कई दिनों से चल रही मनमुटाव के बाद आज उन्होंने फेसबुक के जरिए पार्टी से इस्तीफा दे दिया। आपको बता दें कि पंजाब चुनाव से पहले सुनील जाखड़ और पार्टी के बीच लगातार तकरार देखने को मिली थी। सुनील जाखड़ पार्टी के खिलाफ बागी तेवर अपनाए हुए थे। हैरान करने वाली बात ये भी है कि सुनील जाखड़ गांधी परिवार के बेहद करीबी भी माने जाते थे और उनकी गिनती पंजाब कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में होती थी इसके अलावा एक वक्त में वह मुख्यमंत्री पद के दावेदार भी माने जाते थे। ऐसे में सुनील जाखड़ का कांग्रेस पार्टी को गुड बॉय कहना एक झटके से कम नहीं है।

इस दौरान जाखड़ ने कांग्रेस को कटघरे में भी खड़ा किया और पार्टी को नसीहत देते हुए नजर आए। उन्होंने राजस्थान के उदयपुर में चल रहे कांग्रेस के चिंतन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चिंतन नहीं चिंता शिविर करना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने यूपी चुनाव कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में 390 सीटों पर पार्टी को 2 हजार से कम वोट मिले। इसके अलावा जाखड़ ने कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेतृत्‍व पर भी हमला बोला। उन्‍होंने अंबिका सोनी पर वार करते हुए हुए कांग्रेस अध्यक्ष से उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस की बुरी हालत है और यह खटिया पर है।

सुनील जाखड़ के बचाव में उतरे सिद्धू-

उधर, कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने सुनील जाखड़ के पार्टी छोड़ने पर प्रतिक्रिया सामने आई है। सिद्धू ने ट्वीट कर लिखा, ”कांग्रेस पार्टी को सुनील जाखड़ को नहीं छोड़ना चाहिए। वो कांग्रेस की एक संपत्ति है।”

Exit mobile version