News Room Post

Avnish Jain: जिंदगी की जंग हार गए वरिष्ठ पत्रकार अवनीश जैन, लंबी बीमारी के बाद निधन, CM शिवराज ने जताया शोक

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी वरिष्ठ पत्रकार अवनीश जैन के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, 'दैनिक भास्कर के संपादक और मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार श्री अवनीश जैन का लंबी बीमारी के बाद आज इंदौर में निधन होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार अवनीश जैन का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गत दिनों उनकी गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए उन्हें दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया था, लेकिन अफसोस उनकी हालत में किसी भी प्रकार का सुधार देखने को नहीं मिला। उनके निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शोक जताया है। गुरुवार रात को उन्होंने अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार के लिए उन्हें 9 जून को उनके  निवास स्थान से तिलक नगर मुक्तिधाम ले जाया जाएगा। बता दें कि वरिष्ठ अवनीश जैन के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि, ‘वरिष्ठ पत्रकार श्री अवनीश जैन जी के निधन का दु:खद समाचार सुन हृदय व्यथित है। उनका अवसान पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी वरिष्ठ पत्रकार अवनीश जैन के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, ‘दैनिक भास्कर के संपादक और मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार श्री अवनीश जैन का लंबी बीमारी के बाद आज इंदौर में निधन होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका असमय निधन मध्य प्रदेश के पत्रकारिता जगत और मेरे लिये निजी क्षति है। पत्रकारिता में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को यह दुख सहने के शक्ति प्रदान करें। ओम शांति

वहीं, पत्रकारिय जगत से भी जुड़े कई लोगों ने अवनीश जैन के निधन पर शोक जताया है। बता दें कि अवनीश दैनिक भास्कर में संपादक के रूप में कार्यरत थे। उनका नाम मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों में सूची में आता है। पत्रकारिता में उनके अमूल्य योगदान को ध्यान में रखते हुए उन्हें हमेशा ही सराहा जाता रहेगा।

Exit mobile version