News Room Post

Congress President Election: गहलोत का पत्ता कटता देख शशि थरूर की खुशी छलकी, बोले- कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव में मुझे…

हालांकि, खबरें ये भी हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मुकुल वासनिक और मल्लिकार्जुन खड़गे भी चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। ये दोनों ही नेता गांधी परिवार के करीबी हैं। वहीं, शशि थरूर उस जी-23 नेताओं के गुट में शामिल रहे हैं, जिन्होंने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर पार्टी के कामकाज के तरीके पर सवाल खड़े किए थे।

ashok gehlot and shashi tharoor

पलक्कड। राजस्थान कांग्रेस में मचे घमासान से पार्टी के सांसद शशि थरूर की बांछें खिलती दिख रही हैं। शशि थरूर ने सोमवार को केरल के पलक्कड में मीडिया से बातचीत में दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव लड़ने के लिए उन्हें भरपूर समर्थन हासिल है। थरूर ने ये दावा भी किया कि जिस दिन वो परचा दाखिल करेंगे, उनके पक्ष में समर्थन का नजारा सबको दिख जाएगा। इससे पहले थरूर ने कहा था कि राहुल गांधी और सोनिया की तरफ से उनको चुनाव लड़ने के लिए हरी झंडी दिखाई गई है। थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री से भी मुलाकात की थी। जिसके बाद उन्होंने नामांकन पत्र के 5 सेट लिए थे।

थरूर की बांछें इसलिए खिली हैं, क्योंकि राजस्थान में घमासान की वजह से वहां के सीएम अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की उम्मीदें करीब-करीब खत्म हो गई हैं। गहलोत को गांधी परिवार का करीबी माना जाता था। पहले लग रहा था कि कांग्रेस आलाकमान यानी गांधी परिवार उनको अध्यक्ष पद के लिए पूरा समर्थन दे रहा है, लेकिन राजस्थान में जो रायता फैला, उसके बाद खबर आई थी कि गहलोत से सोनिया और राहुल गांधी खासे नाराज हैं। ऐसे में थरूर को अब चुनाव में अपनी किस्मत शायद बुलंद लग रही है।

हालांकि, खबरें ये भी हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मुकुल वासनिक और मल्लिकार्जुन खड़गे भी चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। ये दोनों ही नेता गांधी परिवार के करीबी हैं। वहीं, शशि थरूर उस जी-23 नेताओं के गुट में शामिल रहे हैं, जिन्होंने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर पार्टी के कामकाज के तरीके पर सवाल खड़े किए थे। अब देखना ये है कि गहलोत के मुकाबले से करीब-करीब हट जाने की सूरत में थरूर को किसी और बड़े नेता से कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में टक्कर मिलती है या गांधी परिवार का पूरा आशीर्वाद उन्हें हासिल होता है।

Exit mobile version