News Room Post

Fact Check: बहू के बाद लगेगा चाचा का नंबर? शिवपाल यादव भी होंगे BJP में शामिल, भाजपा नेता का दावा

Akhilesh and Shivpal

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बच चुका है। तमाम राजनीतिक दल चुनाव में जीत का परचम लहराने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा  रहे है। वही चुनाव से पहले सभी पार्टियां सेंधमारी करने में लगी हुई है। बुधवार को जहां भाजपा ने समाजवादी पार्टी के परिवार में बड़ी सेंधमारी है। दरअसल आज देश के बड़े सियासी खानदानों में से एक मुलायम सिंह यादव के परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव ने भाजपा का दामन थाम लिया। जिससे चुनाव से पहले सपा में बड़ा झटका के तौर पर देखा जा सकता है। बता दें कि बीत दिनों समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार के 2 बड़े मंत्रियों स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चौहान समेत कुछ विधायकों को पार्टी में शामिल कराया था, लिहाजा भाजपा ने भी पलटवार करते हुए अखिलेश की समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका दिया और प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव को अपनी पार्टी में शामिल कराया।

इसी बीच अब अपर्णा यादव के भाजपा अपर्णा यादव के बाद अखिलेश यादव को एक और झटका लग सकता है। दरअसल ऐसा दावा भाजपा ने किया है कि अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) भी पार्टी के संपर्क में हैं। यूपी बीजेपी नेता लक्ष्मीकांत बाजपेई ने ये दावा किया है। उनके इस दावे के बाद यूपी की सियासत में खलबली सी मच गई है। लक्ष्मीकांत बाजपेई ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि शिवपाल यादव पार्टी के संपर्क में है। साथ ही अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि, वो अपना परिवार नहीं संभल पा रहे है।

लेकिन इस खबर में कितनी सच्चाई है इसका दावा खुद शिवपाल यादव ने सोशल मीडिया के जरिए साफ कर दिया। उन्होंने भाजपा नेता लक्ष्मीकांत बाजपेई के बातों को सिरे खारिज कर दिया। शिवपाल यादव ने ट्वीट कर लिखा, लक्ष्मीकांत बाजपेई जी के इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है कि मैं भाजपा में शामिल हो रहा हूं। यह दावा पूर्णतया निराधार और तथ्यहीन है।

गौरतलब है कि अखिलेश यादव से मतभेदों के बाद शिवपाल यादव ने अपनी अलग पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठन कर दिया था। दोनों के बीच जमकर कहासुनी हो गई थी। हालांकि, अब शिवपाल यादव की पार्टी का अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन हो गया है और इस बार के चुनाव में दोनों पार्टी साथ है।

Exit mobile version