News Room Post

Madhya Pradesh: शिवराज सरकार के 3 साल पूरे, एक नजर उपलब्धियों पर…

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया। वहीं रिकॉर्ड 15 लाख 42 हजार 514 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव रखा गया। इनसे 29 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इस ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 5 हजार से अधिक व्यापारी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 

Shivraj Singh

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने चौथे कार्यकाल के आज 3 साल पूरे कर लिए हैं। तीन साल पूरे होने पर गुरुवार को सीएम शिवराज सिंह ने मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में यूथ महापंचायत कार्यक्रम में युवा नीति 2023 लॉच की। युवाओं की उन्नति के उन्होंने कई घोषणाएं की। जिनमें बेरोजगार युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना, मेधावी विद्यार्थी योजना समेत कई घोषणाएं की। बता दें कि मध्य प्रदेश में इसी साल में विधानसभा के चुनाव भी होने हैं। इसमें भाजपा राज्य में लगातार 5वीं बार सत्ता पर काबिज होना चाहेंगे। भाजपा ने इसके लिए अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं। आइए एक नजर डालते हैं शिवराज सरकार के 3 साल पूरे होने पर उनके कार्यकाल के दौरान की उपलब्धियों पर-

5 फरवरी 2023 को संत रविदास जयंती के मौके से प्रारम्भ होकर 7 मार्च 2023 तक प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली गईं 230 विकास यात्राएं। राज्य में सैकड़ों करोड़ की कई परियोजनाओं का अनावरण किया गया। वहीं मध्यप्रदेश को 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के आयोजन का सौभाग्य मिला। 3 दिन के लिए पूरी दुनिया का घर बना इंदौर, जिसमें 70 से अधिक देशों से 3500 से अधिक डेलीगेट्स ने शिरकत की।

इसके अलावा मध्य प्रदेश में दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया। वहीं रिकॉर्ड 15 लाख 42 हजार 514 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव रखा गया। इनसे 29 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इस ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 5 हजार से अधिक व्यापारी प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी ने मध्यप्रदेश के वातावरण को बनाया खेलमय –

मध्य प्रदेश में 30 जनवरी से 11 फरवरी 2023 तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स आयोजित हुई। सूबे के 8 शहरों में 27 खेलों का आयोजन हुआ। जिसमें देशभर के 6 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग। खेलो इंडिया गेम्स में 39 स्वर्ण पदक प्राप्त कर मध्यप्रदेश रहा तीसरे स्थान हासिल किया। मध्यप्रदेश सरकार खेलों के लोकव्यापीकरण और खेल संस्कृति के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय की सीधी निगरानी में विशेष भर्ती अभियान चलाया गया। इसके तहत एक साल में 1.26 लाख से अधिक सरकारी पदों को भरने का लक्ष्य रखा गया। इसमें से विभिन्न सरकारी विभागों ने 99 हजार पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। खास बात ये है किइन सरकारी भर्तियों में ट्रांसजेंडर्स को पुरुष और महिलाओं के साथ बराबरी का हक मिला।

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार की गेहूं के उत्पादन के साथ-साथ गेहूं के निर्यात में भी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। रिकॉर्ड 21 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं का निर्यात किया गया। देश के कुल गेहूं निर्यात में 46% की भागीदारी के साथ मध्यप्रदेश देश का नंबर वन राज्य बना।

Exit mobile version