News Room Post

Smriti Irani On George Soros: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस को मुंहतोड़ जवाब, ऐसे की बोलती बंद

नई दिल्ली। अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस (George Soros) ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने पीएम मोदी पर क्रोनी कैपटलिज्म को बढ़ावा देने का आरोप भी मढ़ा था। इतना ही नहीं अमेरिकी अरबपति ने यह तक दावा कर दिया कि उनके अरबपति गौतम अडानी से अच्छे रिलेशनशिप हैं। अब इन आरोपों पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पलटवार किया है। साथ ही उन्होंने हिंदुस्तान के लोकतंत्र पर हमला करने वाले विदेशी ताकतों को भी खरी-खरी सुनाई है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि, हिंदुस्तान पर वार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्मृति ईरानी साफ शब्दों में चेताया कि यहां पर लोकतंत्र के साथ छेड़खानी हो रही है। जो कि सही नहीं है ऐसे लोगों को भारत की जनता जवाब देगी।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि, एक विदेशी ताकत है जिसके केंद्र बिंदु में एक व्यक्ति जिनका नाम हैं जॉर्ज सोरोस। उन्होंने ऐलान किया है कि वो भारत के लोकतांत्रिक ढांचे पर चोट करेंगे। उन्होंने ऐलान किया है कि वो प्रधानमंत्री मोदी को अपने वार का मुख्य बिन्दु बनाएंगे।

केंद्रीय मंत्री ने आगे बताया, उन्होंने ऐलान किया है कि उनके चलते हिंदुस्तान में अपनी विदेशी ताकत के अंतर्गत एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे जो हिन्दुस्तान के हितों का नहीं बल्कि उनके हितों की रक्षा करेंगे। आज में देश की आवाम से अपील करना चाहती हूं। इसका मुंह तोड़ जवाब हर भारतीय को देना चाहिए।

बता दें कि जॉर्ज सोरोस ने एक कार्यक्रम हुआ था जहां उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच से भारत का जिक्र करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने अडानी मामले में पीएम मोदी की चुप पर सवालिया निशान उठाए और इसका लिंक अडानी ग्रुप से जोड़ दिया। इसके साथ ही सोरोस ने कहा कि इस मामले में पीएम मोदी को भारत की संसद और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफाई देनी होगी। इससे पहले भी साल 2020 में भी जॉर्ज सोरोस पीएम मोदी पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि नरेंद्र मोदी जब से प्रधानमंत्री बने है। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की कोशिश हो रही है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने पर भी उनकी बौखलाहट देखने को मिली थी।

Exit mobile version