News Room Post

Bihar Elections 2020: सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- अहंकार में डूबी है सरकार, बिहार की जनता महागठबंधन का साथ दें

Sonia Gandhi

नई दिल्ली। बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव (Bihar Elections 2020) होने वाले हैं। ऐसे में सभी पार्टियों ने प्रचार में एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। इसी बीच चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार सुबह को बिहार के वोटरों के नाम एक संदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने नीतीश सरकार (Nitish Goverment) और मोदी सरकार (Modi government) पर निशाना साधा है।

उन्होनें इस विधानसभा चुनाव में महागठबंधन का साथ देने की अपील की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सोनिया गांधी के इस संदेश को जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि दिल्ली-बिहार में बंदी सरकारें हैं, नोटबंदी-तालाबंदी, व्यापारबंदी, आर्थिकबंदी, खेत खलिहान बंदी, रोटी रोजगार बंदी। इसलिए बंदी सरकार के खिलाफ बिहार की जनता तैयार है और अब बदलाव की बयार है।

इसके अलावा उन्होनें कहा कि आज बिहार में सत्ता और उसके अहंकार में डूबी सरकार अपने रास्ते से अलग हट गई है। ना उनकी करनी अच्छी है, ना कथनी। किसान और युवा आज निराश है।अर्थव्यवस्था की नाजुक स्थिति लोगों के जीवन पर भारी पड़ रही है। बिहार की जनता की आवाज कांग्रेस महागठबंधन के साथ है।

करीब पांच मिनट के संदेश में सोनिया गांधी ने आगे कहा कि बिहार के हाथों में गुण है, ताकत है लेकिन बेरोजगारी, पलायन, महंगाई ने आंखों में आंसू और पैरों में छाले दिए हैं। जो शब्द कहे नहीं जाते उन्हें आंसुओं से कहना पड़ता है। उन्होंने कहा कि भय, डर के आधार पर नीतियां नहीं बनाई जा सकती हैं, बिहार भारत का आइना है, ये भारत की शान और अभिमान है। सोनिया गांधी ने कहा कि अब सवाल बेरोजगारी, खेती बचाने, स्वास्थ्य, शिक्षा का है।

Exit mobile version