News Room Post

जल्द ही संसद में पेश होगा नया टेलीकॉम बिल, साइबर लॉ में किए जाएंगे ये अहम बदलाव: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली। आज की तारीख में हर गतिविधियां ऑनलाइन की गिरफ्त में आ चुकी हैं। हर वो काम जो पहले कागज-कलम के मार्फत हुआ करते थे, आज उन्हें मुकम्मल होने के लिए ऑनलाइन का सहारा लेना पड़ रहा है। जिससे कहीं ना कहीं पहले की तुलना में अब कई कार्य सरल, सुगम व सुलभ हो चुके हैं, लेकिन अफसोस कि इसके साथ ही कुछ दुश्वारियों ने भी अपनी पैठ बना ली है, जिससे अगर समय रहते निजात नहीं पाया गया तो कोई दो मत नहीं यह कहने में निकट भविष्य में स्थिति विकराल हो सकती है, जिसके मद्देनजर अब केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं।़

इस संदर्भ में उन्होंने आज मीडिया से वार्ता के दौरान अपनी राय भी सार्वजनिक की है। दरअसल, उन्होंने इस संदर्भ में क्या कुछ कहा है। हम आपको आगे कि रिपोर्ट में विस्तार से बताएंगे। लेकिन, उससे पहले आप ये जान लीजिए कि अश्विनी वैष्णव आगामी दिनों में एक नया दूरसंचार विधेयक पेश करने जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने साइबर कानूनों में बदलाव की भी बात कही है। उन्होंने बाकायदा ट्वीट कर कहा कि ‘हम डेटा संरक्षण विधेयक का एक एडिशन आ रहा है। डिजिटल इंडिया अधिनियम पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। हम ऑनलाइन दुनिया को और अधिक जवाबदेह बना रहे हैं’।

इस दिशा में आज उन्होंने कहा कि हम साइबर कानूनों में बदलाल करने की दिशा में पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। आगामी दिनों में इस दिशा में संसद में विधेयक भी पेश किए जाएंगे। पूरी संभावना है कि इस पर सहमति भी बन जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा साइबर दुश्वारियों को ध्यान में रखते हुए साइबर कानूनों में बदलावल की मांग के साथ नया विधेय़क पेश किए जाने की जरूरत खुद व्यक्तिगत स्तर पर अश्विनी वैष्णव ने महसूस की है।

Exit mobile version