News Room Post

UP: विधानसभा की कार्यवाही को Facebook लाइव करना सपा विधायक को पड़ा महंगा, स्पीकर ने दी ये सजा

Atul Pradhan

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को जोरदार हंगामा देखने को मिला। दरअसल समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने ऐसा कुछ कर दिया। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सपा विधायक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर दी। हुआ यूं कि सरधना सीट से सपा विधायक अतुल प्रधान ने विधानसभा की कार्यवाही को फेसबुक पेज पर लाइव कर दिया। इसके बाद विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना भड़के गए और उन्हें निलंबित करते हुए बाहर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि जैसे ही वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अनुपूरक बजट पढ़ना शुरू किया। तभी समाजवादी पार्टी के विधायकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि सोमवार को रामपुर में हुए उपचुनाव वोटिंग और गड़बड़ी का मसला सपा विधायक उठा रहे थे।

इस दौरान हंगामा करते हुए सपा विधायक अतुल प्रधान ने फेसबुक पर सीधा प्रसारण कर दिया। जिसके विधानसभा के स्पीकर नाराज हो गए और उन्होंने 15 मिनट के लिए कार्यवाही को स्थगित कर दिया। और इसी दौरान जांच पड़ताल करवाई गई। जिसके बाद पता चला सपा विधायक अतुल प्रधान ने फेसबुक लाइव किया था। फिर अतुल प्रधान को कार्यवाही से निलंबित कर दिया गया।

सतीश महाना ने सपा विधायक अतुल पर नाराजगी जताते हुए कहा कि, जांच में ये बात सामने आई है विधानसभा के सदस्य अतुल प्रधान के द्वारा फेसबुक लाइव किया गया। जो विधानसभा के नियमों के विपरीत है। इसके बाद अतुल प्रधान को संस्पेंड कर सदन की कार्यवाही से आउट कर दिया गया।

खबरों के मुताबिक, पहले ऐसी जानकारी सामने आई थी कि विधानसभा के स्पीकर सतीश महाना ने सपा विधायक को पूरे सत्र के निलंबित करने के लिए कहा था। मगर लालजी वर्मा के विनती पर सपा विधायक को आज की सदन की कार्यवाही से बाहर किया गया। जिसके बाद स्पीकर ने हिदायत देते हुए उन्हें सिर्फ एक दिन के लिए सत्र से बाहर किया। अब बुधवार को सपा विधायक सदन की कार्यवाही में हिस्सा ले पाएंगे। गौरतलब है कि यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन योगी सरकार ने अपना साल 2022- 23 का अनुपूरक बजट पेश किया।

Exit mobile version