News Room Post

Akhilesh Yadav: सपा नेता ने राहुल गांधी पर कर दी ऐसी टिप्पणी, बुरी तरह भड़की कांग्रेस, अखिलेश को दिया ये आदेश, अब I.N.D.I.A गठबंधन में…!

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी की। जिसके बाद सपा और कांग्रेस के बीच विवाद बढ़ गया। मामला इतना गंभीर हो गया कि खुद अखिलेश यादव को दखल देना पड़ गया। उन्हें कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से निर्देश मिला कि वो अपनी पार्टी नेता द्वारा राहुल गांधी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी वाला ट्वीट डिलीट करने का निर्देश दें, जिसके बाद आईपी सिंह ने उस ट्वीट को डिलीट कर दिया। वहीं, अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी के सभी नेताओं को निर्देश दिया है कि कांग्रेस के किसी नेता पर अमर्यादित टिप्पणी ना की जाए। अगर ऐसा होता है, तो दोनों पार्टियों के बीच में विवाद बढ़ेगा, जो कि इंडिया गठबंधन के लिहाज से ठीक नहीं है, लेकिन आपको बता दें कि जिस तरह का ट्वीट अखिलेश यादव की पार्टी के नेता की ओर से किया गया, उसके बाद से कांग्रेस ने सपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।


उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा कि हम इस पर विरोध दर्ज करवाएंगे। इस तरह की अमर्यादित भाषा को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उधर, आईपी सिंह की ओर से सपा नेता पखुंड़ी पाठक ने भी जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि आईपी सिंह द्वारा राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से पूरा देश आहत है। मुझे पूरा विश्वास है कि अखिलेश यादव इस निम्नस्तरीय भाषा का कतई समर्थन नहीं करेंगे। आइए, आगे आपको बताते हैं कि दोनों पार्टियों के बीच विवाद की बयार कब बही?

आपको बता दें कि बीते दिनों अखिलेश यादव और कांग्रेस के बीच मध्य प्रदेश चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत हुई थी, लेकिन कथित तौर पर दोनों के बीच किसी बात पर सहमति नहीं बन पाई। यहीं से विवाद की शुरुआत हुई। इसके बाद अखिलेश यादव ने यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय को चिरकुट कह दिया था। वहीं, जब मीडिया ने कांग्रेस नेता कमलनाथ से अखिलेश यादव पर सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि अरे छोड़िए अखिलेश-वखिलेश। अब ऐसे में माना जा रहा है कि इस विवाद का असर आगामी दिनों में इंडिया गठबंधन में भी देखने को मिल सकता है। आइए, आगे आपको बताते हैं कि सपा नेता आईपी सिंह ने राहुल गा्ंधी पर ऐसी कौन सी टिप्पणी की थी, जिसे लेकर विवादों का बाजार गुलजार हो गया।

दरअसल, आईपी सिंह ने अखिलेश यादव के संदर्भ में कहा कि, ‘ महागठबंधन की पहल बिहार के 8 बार के यशस्वी CM अति सरल पटेल नीतीश कुमार जी ने की. एक एक पार्टियों को जोड़े और उन्हें महागठबंधन का नेता बनाने के बजाय कांग्रेस खेल पर उतर आयी। IP सिंह ने लिखा कि जो व्यक्ति अपने सगे भाई वरुण गांधी जी को नहीं जोड़ पाया वह झूठा मोहब्बत बांट रहा है। कांग्रेस की सात पुश्तें समाजवादी पार्टी की कभी कुछ बिगाड़ नहीं पायेंगी। आईपी सिंह ने राहुल गांधी को वंशविहीन भी कहा। बहरहाल, अब इस पूरे मुद्दे को लेकर विवादों का बाजार गुलजार है। अब ऐसे में यह पूरा माजरा आगामी दिनों में क्या रुख अख्तियार करता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Exit mobile version